प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि दी गई।

नई दिल्ली.EROS TIMES : भारत ही नहीं बल्कि विश्व राजनीति के इतिहास में अपनी महान प्रतिभा की अमिट छाप छोड़ने वाली पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की 33वीं पुण्यतिथि के मौके पर आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्टी कार्यालय राजीव भवन में उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि दी गई।  गमगीन वातावरण में प्रदेश कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता और पार्टी के वरिष्ट नेताओं का तांता लगा रहा।  इस मौके पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय माकन ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी भारतीय राजनीति की एक सच्ची रहनुमा थी जिन्होंने अपने प्रगतिशील विचारों से भारत को विकासशील देशों में अग्रणी बनाया तथा देश से गरीबी मिटाने के लिए अनेकों ऐतिहासिक फैसले लिए। प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन व अन्य नेताओं ने इंदिरा जी की तस्वीर पर फूलमाला चढ़ा कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी।

श्रद्धाजंलि सभा में प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन के अलावा दिल्ली प्रभारी श्री पी.सी. चाको, पूर्व विधायक हरी शंकर गुप्ता और वीर सिंह धींगान, मौहम्मद उस्मान, हरी किशन जिदंल, मद खोरवाल, महमूद जिया, सतेन्द्र शर्मा, सेवादल मुख्य संगठक दिनेश्वर त्यागी व अब्दुल वाहिद के अलावा सभी निगम पार्षद, जिला व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व कार्यकर्ता मुख्य रुप से मौजूद थे।

अजय माकन ने कहा कि पंडित नेहरु और शास्त्री जी के बाद जब श्रीमती गांधी देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनी तो उनके सामने अनगिनत चुनौतियां थी। गरीबी, भुखमरी,छुआछूत, भौगोलिक, आर्थिक, विज्ञान एवं तकनीकी समेत उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए ठोस एवं कठोर कदम उठाने की जरुरत थी। उनके व्यक्तित्व की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम होगी।

अजय माकन ने कहा कि स्व0 इंदिरा गांधी दुनिया के कुछ चुनिंदा नेताओं में से एक थी जिन्हे दुनिया हमेशा याद रखेगी।  उन्होंने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी आधुनिक युग की एक प्रगतिशील नेता थीं जिन्हें पीछे मुड़कर देखने की आदत नहीं थी।  उन्होंने भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न तथा पूर्व सोवियत संघ के सहयोग से अंतरिक्ष में वैज्ञानिक गतिविधियों तथा उपलब्धियों में गहरी दिलचस्पी दिखाई जिसकी बदौलत भारत का सिर हमेशा उॅचा होता गया।  उन्होंने कहा कि वह गरीबों से बेहद प्यार करती थी और महिलाओं के विकास के बारे में दिन रात सोचती रहती थी।

  • Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 22 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 7 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित