Eros Times: डीडीआरडब्ल्यूए द्वारा पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जिले की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु दिनांक 20 मई, 2023 को सुबह 10:30 बजे कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर 56, नोएडा में मीटिंग आयोजित करी जा रहा है। ताकि पुलिस कमिश्नर महोदय और उनकी टीम का उनका स्वागत किया जा सके और सुरक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था (सुरक्षा प्रणाली) और यातायात प्रबंधन और अग्नि प्रणाली को मजबूत करने के लिए आवश्यक उपायों पर चर्चा किया जा सके।
पुलिस आयुक्त के साथ सभी डीसीपी, सहायक डीसीपी और एसीपी आदि सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे।
DDRWA के सभी सदस्यों RWA के अध्यक्षों महासचिवों और RWA के सदस्यों जिले के सभी संघों से अनुरोध है कि कृपया समय पर बैठक में भाग लें और नीतिगत मामलों और पुलिसिंग के संबंध में अपने बहुमूल्य सुझाव शिकायतें दें और जिले की और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में मदद करें।






