दिल्ली सचिवालय में दिल्ली की वायु गुणवत्ता को लेकर की गई समीक्षा बैठक

पर्यावरण विभाग और डीपीसीसी के अधिकारी रहे मौजूद

धूल भरी तेज हवाओं के चलते बढ़ा दिल्ली का एक्यूमआई लेवल

धूल प्रदूषण  के बढ़ने की वजह पश्चिम दिशा से आ रही हवा है

16 और 17 मई को दिल्ली में पीएम10 की मात्रा में देखी गई बढ़ोतरी

सभी एजेंसियों को सीएंडडी साइट्स पर लगातार एंटी स्मोग गन चलाने और पानी का छिड़काव करने के दिए गए निर्देश

कंस्ट्रक्शन साइटों पर निर्माण संबंधी 14 नियमों को लागू करना जरूरी,  उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

अधिकारियों को कंस्ट्रक्शन साईटों पर लगातार निरीक्षण करने का निर्देश

Eros Times: पर्यावरण मंत्री  गोपाल राय ने दिल्ली सचिवालय में दिल्ली की वायु गुणवत्ता को लेकर समीक्षा बैठक की| इस बैठक में पर्यावरण विभाग और डीपीसीसी के अधिकारी मौजूद रहे | बैठक के दौरान अधिकारियो से चर्चा करने में पाया गया कि पश्चिम से चल रही धूल भरी हवाओं ने दिल्ली का एक्यूआई लेवल और पीएम 10 को बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभाई है |16 और 17 मई को दिल्ली में पीएम10 की मात्रा में बढ़ोत्तरी देखी गई। इसी को देखते हुए सभी एजेंसियों को सीएंडडी साइट्स पर लगातार एंटी स्मोग गन चलाने और पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए गए है |

पर्यावरण मंत्री  गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर केजरीवाल सरकार हमेशा से ही कड़े कदम उठाती आई है | हाल हीं के दिनों में बढ़े एक्यूआई लेवल को लेकर आज दिल्ली सचिवालय में पर्यावरण विभाग और डीपीसीसी के अधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक की गई | इस बैठक में चर्चा के दौरान यह देखा गया की 16 और 17 मई को दिल्ली शहर और एनसीआर के कई इलाके धूल की चपेट में आ गए थे और विजिबिलिटी भी कम हो गई थी। अचानक दिल्ली के एक्यूआई लेवल बढ़ने का कारण पश्चिम दिशा से चल रही हवा है, जिसके साथ थार और पाकिस्तान की धूल भी आ रही है। इसी वजह से दिल्ली में जहाँ 1 से 15 मई तक डस्ट प्रदूषण का योगदान केवल 11 प्रतिशत था वही यह 16 और 17 मई को बढ़कर 65.77 प्रतिशत हो गया | परिणामस्वरूप इन दो दिनों में दिल्ली में पीएम10 खतरनाक स्तर तक चला गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सीएंडडी साइट्स पर एंटी स्मोग गन लगातार चलाने और लगातार पानी का छिड़काव करने के निर्देश जारी

किये गए है | 

गोपाल राय ने बताया कि समर एक्शन प्लान के तहत  डस्ट प्रदूषण को रोकने के लिए 84 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग (एमआरएस) मशीनों , 609 वॉटर स्प्रिंकलर और 185 मोबाइल एंटी-स्मॉग गन की पूरी दिल्ली में अलग-अलग विभागों द्वारा  तैनाती की गई है | धूल प्रदूषण को लेकर पहले केवल 20 हजार वर्ग मीटर से ऊपर के निर्माण साईट पर ही एंटी स्मोग गन लगाने का नियम था। अब नए नियम के आधार पर 5 हजार वर्गमीटर से लेकर उससे अधिक के एरिया के निर्माण साइट पर एंटी स्मोग गन लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए सभी सम्बंधित विभागों को निर्माण साइट्स की लगातार निगरानी करने के निर्देश जारी किए गए है | कंस्ट्रक्शन साइटों पर नियम उल्लंघन होने पर एनजीटी के निर्देश के मुताबिक विभाग द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी |

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 54 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 93 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान