नेशनल मेडिकल स्टोर सेक्टर 10 का स्थलीय निरीक्षण कर 2 औषधि नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गये।

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश व जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के क्रम में जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण निरंतर स्तर पर कार्यवाही कर रहे सुनिश्चित।

मानकों के अनुरूप औषधियों की पर्याप्त उपलब्धता एवं गुणवत्ता बनाए रखने के उद्देश्य

Eros Times: आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश व जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के क्रम में मेडिकल स्टोर्स पर मानकों के अनुरूप औषधियों की पर्याप्त उपलब्धता एवं गुणवत्ता बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण निरंतर स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित कर रहे हैं। इसी क्रम में औषधि निरीक्षक गौतम बुद्ध नगर वैभव बब्बर ने बताया कि आज नेशनल मेडिकल स्टोर सेक्टर 10 का स्थलीय निरीक्षण किया गया एवं 2 औषधि नमूने जांच के लिए संगृहीत किए गये। उन्होंने बताया कि मौके पर पारस नाथ मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा बताया गया की उनके बेटे के नाम से मेडिकल का लाइसेन्स है, जो मौके पर प्रस्तुत नहीं किया गया, जांच में संदिग्ध पाए जाने पर मौके से मेडिकल स्टोर से दर्द निवारक और एक गैस उल्टी औषधि का नमूना संग्रहित किया गया।

उन्होंने यह भी बताया कि मौके पर इन औषधि के बिल के साथ अन्य छह दवाओं के क्रय-विक्रय बिल प्रस्तुत नहीं करने पर औषधि के क्रय-विक्रय बिलों को अगले तीन दिनों के अंदर सत्यापन के लिए प्रस्तुत नहीं करने तक अंकित औषधि का विक्रय नहीं किये जाने व मेडिकल स्टोर को तत्काल बंद करने के निर्देश दिये गये। नेशनल मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण की कार्यवाही के दौरान आस पास के मेडिकल स्टोर शटर बंद कर भाग गये। औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने जानकारी देते हुए बताया कि क्रय-विक्रय अभिलेखों की जांच यह सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है कि किसी भी मेडिकल द्वारा किसी बिना या अवैध लाइसेंस धारी को औषधि का क्रय-विक्रय तो नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है, जिनकी रिपोर्ट आने पर एवं विवेचना करने पर अग्रिम कार्यवाही औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम 1940 के अन्तर्गत नियमनुसार की जाएगी। औषधि निरीक्षक ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में सभी प्रकार की दवाइयां मानकों एवं गुणवत्ता के साथ जनपद में सभी मेडिकल स्टोर्स पर सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आगे भी इसी प्रकार अभियान संचालित करते हुए मेडिकल स्टोर्स की जांच की जाएगी। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गौतम बुद्ध नगर

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला