दलित किसान की भूमि को मुआवजा दिए बगैर बेच दिया ?

Eros Times: नोएडा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर जिले के डीएम और नोएडा प्राधिकरण के सीईओ को तलब किया है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने दोनों अधिकारियों को तलब करते हुये आने वाली 2 अगस्त को अपने चेंबर  में व्यक्तिगत रुप से उपस्थित होने के लिए कहा है।

दरअसल बरौला गांव निवासी दलित किसान जयपाल की भूमि को बिना किसी आधिकारिक सूचना एवं बिना मुआवजा दिए बगैर नोएडा प्राधिकरण ने बेच दिया। इसी विषय को लेकर नोएडा के मीड़िया क्लब में किसान द्वारा प्रेस वार्ता  का आयोजन किया गया।वार्ता को सम्बोधित करते हुये दलित किसान ने बताया कि हमारी ग्राम शहदरा में गाटा संख्या 808 में 0.5932 हेक्टेयर कृषि भूमि थी।जिसमें से 0.5352 हेक्टेयर भूमि का वर्ष 2003 में नोएडा प्राधिकरण ने अधिग्रहण किया था। लेकिन नोएडा प्राधिकरण ने बगैर अधिकारिक सूचना व बिना मुआवजा दिए अनर्जित भूमि 0.0580 हेक्टेयर पर अवैध कब्जा कर लिया।वही दिनांक 31 मार्च 2011 को इसी भूमि के सापेक्ष 5% आवासीय भूखंड SH 49 सैक्टर 141 में नोएडा प्राधिकरण द्वारा आवंटित किया गया, जो किसान जयपाल के नाम से ही आवंटित हुआ था। लेकिन प्राइम लोकेशन (45 मीटर रोड) पर होने के कारण नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने अपने निजी स्वार्थ एवं जाति विशेष को लाभ देने के लिए कागजों में धोखाधड़ी कर 10 वर्ष तक आवंटन पत्र दबाए रखा और तो और प्राधिकरण ने लाभ कमाने के चक्कर में उस प्लॉट को किसी अन्य व्यक्ति नाम पर आवंटित कर दिया।किसान ने प्राधिकरण के अधिकारियों  के समक्ष्य कई बार अपनी शिकायत रखी लेकिन किसान की समस्या का समाधान नही।वही जब भूलेख विभाग के तत्कालीन पटवारी मनोज सिंघल एवं तत्कालीन तहसीलदार मान सिंह पुंडीर ने मिथ्या साक्ष्य प्रस्तुत कर हमारी भूमि को गैर पुश्तैनी,पट्टे की एवं सिरदार बताकर बार बार प्रताड़ित किया।नोएडा प्राधिकरण के नियोजन विभाग के सेक्टर -141 के पहले नक्शे में भूखंड SH-49 मौजूद हैं परंतु नवीनतम नक्शे मे नही है। जब किसी अधिकारी/कर्मचारी ने दलित किसान जयपाल सिंह की पीड़ा नहीं सुनी तो किसान ने माननीय न्यायालय हाईकोर्ट इलाहाबाद की शरण ली।
कोर्ट के आदेश पर नोएडा प्रधिकरण ने किसान को  सेक्टर 141 में 45 मीटर रोड से हटाकर पीछे की तरफ 9 मीटर रोड पर वर्ष 2022 मे भूखंड सं0 SH 9A/1 आवंटित किया अर्थात मुझे प्रथम स्थान से हटाकर तृतीय स्थान पर कर दिया।नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने सेक्टर 141 से मूल आवंटियों को गुमराह कर प्राइम लोकेशन पर आवंटित भूखंड बाहरी किसानों को निज़ी पूर्ति हेतु आवंटित किए।अनपढ़ गरीब दलित होने के कारण जयपाल सिंह का बार-बार नोएडा प्राधिकरण द्वारा शोषण किया गया।अब किसान ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग दिल्ली की शरण ली।मामला का संज्ञान लेते हुये आयोग ने गौतमबुद्ध नगर के डीएम और नाेएडा प्राधिकरण को तलब किया है।आगामी दो अगस्त को अपने चेंबर में व्यक्तिगत रुप से उपास्थित होने का आदेश दिया है।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 5 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज