गोपाल राय ने शाहदरा जिले में पुराने लोहे वाले पुल के पास स्थित बाढ़ राहत शिविरों का दौरा किया

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शाहदरा जिले में पुराने लोहे वाले पुल के पास स्थित बाढ़ राहत शिविरों का दौरा किया

इस अवसर पर बाढ़ प्रभावित लोगो को फ्री राशन एवं खाने का सामान बांटा गया

सामान्य स्थिति आने तक राहत और बचाव कार्य के लिए अधिकारियो को राहत शिविरों में रहने,खाने-पीने,शौचालय, मेडिकल सहित सभी जरूरी सुविधाएँ  जारी रखने के दिए निर्देश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में फसे पशुओ के पुनर्वास, उनके लिए दवाई और टीका की व्यवस्था के निर्देश

हथिनिकुंड बैराज से लाखों क्यूसेक छोड़े गए पानी के कारण खतरे के निशान को फिर से पार कर गई यमुना

बाढ़ प्रभावितों लोगों ने दिल्ली सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं पर सकारात्मक प्रतिक्रिया जताई

Eros Times: दिल्ली में फिर से यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शाहदरा जिले में पुराने लोहे वाले पुल में स्थित बाढ़ राहत शिविरों का सघन निरीक्षण किया। केजरीवाल सरकार द्वारा राहत उपायों को सुनिश्चित करने के लिए इस बाढ़ राहत शिविर का दौरा किया गया | इस अवसर पर राजस्व विभाग , दिल्ली पुलिस , स्वास्थ्य विभाग , एमसीडी , वन विभाग , पीडब्लूडी , आईएन्डएफसी , पशुपालन आदि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। सभी मौजूदा अधिकारियो को सामान्य स्थिति आने तक राहत और बचाव कार्य के लिए राहत शिविरों में रहने,खाने-पीने,शौचालय, मेडिकल सहित सभी जरूरी सुविधाएँ  जारी रखने के निर्देश दिए गए है | आज राहत शिविर में  लोगो को फ्री राशन और खाने का सामान भी बांटा गया | साथ ही पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया की वर्तमान में यमुना का जलस्तर धीरे धीरे नीचे आता दिखाई दे रहा है और यदि हथिनीकुंड से पानी फिर न छोड़ा गया तो यमुना के शाम तक खतरे के निशान से नीचे आने के आसार है | 

राहत शिविरों का जायज़ा लेने के बाद पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मिडिया से बातचीत करते हुए बताया की हथिनीकुंड बैराज से फिर से लाखो क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण एक बार फिर यमुना खतरे के निशान को पार कर गई थी | इसी के चलते आज हमने शाहदरा जिले के पुराने लोहे वाले पुल के पास स्थित राहत शिविर का जायज़ा लिया | सुबह तक यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान पर था लेकिन अब धीरे धीरे पानी नीचे उतर रहा है | और यदि हथिनीकुंड से पानी फिर न छोड़ा गया तो यमुना के शाम तक खतरे के निशान से नीचे आने के आसार है | लेकिन ऐसे में सरकार के रूप में हमारी जिम्मेदारी है की हम हर खतरे से दिल्लीवासियों को बचाने के लिए तत्पर रहे | और इससे प्रभावित होने वाले लोगों की मदद करे और उन्हें हर जरुरी सुविधाएँ मुहैया करवाए | इस अवसर पर पशुपालन विभाग को सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में फसे पशुओ के पुनर्वास, उनके लिए दवाई और टीका की व्यवस्था के निर्देश दिए गए है | साथ ही राहत शिविर में नियमित रूप से पर्याप्त पशु चारा भी उपलब्ध कराने और मेडिकल टीम को बाढ़ राहत शिविर में मवेशियों की चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा करने का भी निर्देश दिया गया है । 

उन्होंने बताया की माननीय अरविन्द केजरीवाल के निर्देशानुसार दिल्ली सरकार के सभी मंत्री दिल्ली में बचाव, राहत और पुनर्वास कार्य की निगरानी और पर्यवेक्षण संबंधित कार्यो को सुनिश्चित करने में लगे है |  साथ ही बाढ़ प्रभावित लोगों के राहत उपायों को सुनिश्चित करने के लिए हमने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियो को सामान्य स्थिति आने तक राहत और बचाव कार्य के लिए राहत शिविरों में रहने,खाने-पीने,शौचालय, मेडिकल सहित सभी जरूरी सुविधाएँ  जारी रखने के निर्देश दिए गए है बाढ़ राहत शिविर का दौरा करने पर देखा गया कि बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए उपयुक्त मेडिकल सुविधाएँ ,खाना, पानी ,अतिरिक्त टेंट, शिविरों में साफ़ सफाई की व्यवस्था है। इन शिविरों में लोगों की सुविधा के लिए दरी और गद्दें की भी व्यवस्था की गई है। साथ ही बाढ़ प्रभावित लोगों ने केजरीवाल सरकार द्वारा मुहैया करायी जा रही सुविधाओं पर भी सकारात्मक प्रतिक्रिया जताई है | 

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया की हमारी कोशिश है कि हम नियमित रूप से ग्राउंड लेवल जानकारी लेने और आवश्यक बचाव, राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए सम्बंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय के लिए कार्य करे ताकि इन बाढ़ राहत शिविरों में रहने वाले लोगो को किसी तरह की भी परेशानी का सामना न करना पड़े |

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो 2026 का तीन दिवसीय आयोजन शुक्रवार को उत्साह और जबरदस्त दर्शक भीड़ के साथ संपन्न हुआ। एक्सपो के तीसरे…

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    व्यापारियों ने उठाई ‘टेंट नगर’ बनाने, लीज पर जमीन देने और परिवारों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने की मांग नोएडा। टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में कानपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 6 views
    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 6 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया