क्लब प्रतिष्ठा ने रामानुज अस्पताल में मनाया डॉक्टर्स डे

Eros Times: गाजियाबाद किसी चिकित्सक के योगदान को कोई भी देश या समाज  कभी भी झूठला नहीं सकता है | किसी भी आपदा से होने वाले जान की क्षति के समय रात-दिन एक कर खड़े रहने की बात रही हो या मानव-निर्मित आतंक,आगजनी,और विद्वेष की लहर के संकटों का समय रहा हो चिकित्सकों का योगदान और कार्य-प्रतिबद्धता को देखा जा सकता है। हर समय चाहे वह दुःख का हो या सुख का कभी दोस्त बनकर, कभी सलाहकार बन कर ,अपनों–सा अपनत्व लिए,अपने भूख-प्यास की परवाह न करते हुए ,अपने संक्रमण की चिंता न करते हुए दायित्व निर्वहन हेतु तैयार चिकित्सक को यदि भगवान का दुसरा रूप कहा गया है तो वह अतिशयोक्ति नहीं है |कहते हैं कि भगवान हर जगह नहीं हो सकता तो डाक्टर को भेज देता है | शिक्षा पूरी होने पर उन्हें सेवा भाव की शपथ दिलाई जाती है और वही शपथ उन्हें भगवान का दर्जा दिलाता है,समाज में अग्रणी पंक्ति में स्थान देता है |किसी भी चिकित्सक का आभूषण उसका सेवा भाव एवं सद्भावपूर्ण व्यवहार और कार्य-कुशलता है ,यही उसका सौन्दर्य है,यही मानवता पक्ष उसका बल है।

डाक्टर`स डे के अवसर पर रामानुज अस्पताल ,राजनगर एक्स्टेंशन के प्रांगण में ऑल इंडिया गोल्डन लायन्स क्लब ,डिस्ट्रिक्ट सी -1 ने चिकित्सकों  एवं स्वास्थ्य सेवा में लगे नर्सों आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने वालों में चिकित्सा क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान एवं समर्पित सेवा के लिए जाने माने फिजिशियन डा० राजीव त्यागी ,दंत रोग विशेषज्ञ डाक्टर निधि त्यागी ,रामानुज अस्पताल की डायरेक्टर एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डाक्टर प्रगति त्यागी ,रामानुज अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं संस्थापक डाक्टर राजीव त्यागी ,स्त्री रोग विशेषज्ञ डाक्टर गीता शर्मा को चयनित किया गया वहीं नर्सिंग सेवा एवं स्वास्थ्य सेवा के विभिन्न आयामों में उत्कृष्ट योगदान के लिए काजल, खुशबु त्यागी ,आयुष्मान मित्र मधुसुदन शर्मा को चुना गया। गोल्डन लायन्स क्लब की प्रसीडेंट लायन्स नीतू जैन ने अपने क्लब के उद्देश्य “सेवा समर्पण और स्ट्रांग वूमेन,स्ट्रांग नेशन” की दिशा में बढ़ते कदम एवं समाज के प्रति अपनी जबावदेही की बात की |उन्होंने समाज को सही दिशा में ले जाने हेतु प्रबुद्ध वर्गों के द्वारा सकारात्मक योगदान करने की जरूरत का संदेश दिया | लायन्स क्लब की प्रसीडेंट लायन्स नीतू जैन ,सचिव साक्षी अग्रवाल, ट्रेजरर रूबी गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई |
डाक्टर`स डे के अवसर पर के एल एम एजुकेशनल एंड चैरिटेवल ट्रस्ट के संरक्षक जाने माने वकील करतार सिंह त्यागी ने  केक काटकर  कार्यक्रम को अपना आशिर्वाद दिया। बच्चों की प्रस्तुति ने इस कार्यक्रम को उत्सव का रूप दिया।  

रामानुज अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर सह गाजियाबाद नर्सिंग होम एसोशियसन के सचिव डाक्टर राजीव त्यागी ने सभी को बधाईयाँ दी एवं सबों के प्रति अपना सम्मान  दर्शाया | शहर के जाने माने फिजिशियन एवं कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर राजीव त्यागी ने डॉक्टर डे के अवसर पर अपने विचार रखे और चिकित्सा को सेवा भाव से जोड़ने की बात कही। पूर्व मेयर पद-प्रत्याशी, के एल एम एजुकेशनल एंड चैरिटेवल ट्रस्ट की चेयरमैन एवं स्त्री-रोग विशेषज्ञ डाक्टर प्रगति त्यागी ने अपने अनुभव समेटते हुए चिकित्सा को जन हित में जोड़ने और असहाय लोगों की मदद के लिए आगे रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसा करना एक सुखद अनुभूति एवं संतोष का अहसास देता है साथ ही अपने चिकित्सक–धर्म के प्रति ईमानदारी का बोध कराता है। रामानुज अस्पताल आज भी इस सेवा भाव से अपने आपको जोड़े रखने के लिए प्रतिबद्ध है|

ज्ञात हो कि रामानुज अस्पताल ,राजनगर एक्स्टेंशन,गाजियाबाद के जाने-माने अस्पतालों में से एक है जो राजनगर एक्स्टेंशन के पचास से उपर सम्भ्रान्त एवं सुशिक्षित निवासियों की सोसायटी के साथ आसपास के बीसों गाँवों तक अपनी सेवा देता है। यह अस्पताल 2010 से एपेक्स मल्टी स्पेसलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के नाम से शुरू हुआ था। आज 50 बेड का यह अस्पताल रामानुज अस्पताल के नाम से जाना जाता है जहाँ चौबीस घंटे डाक्टर की सेवा ली जाती है और हर तरह की बिमारियों का ओ पी डी एवं भर्ती के द्वारा इलाज किया जाता है साथ ही हर तरह के ऑपरेशन भी किया जाता है।

जाने माने चिकित्सकों के द्वारा कम खर्च में उत्तम इलाज का परिणाम ही है कि यहाँ मृत्यु-दर न के बराबर है। अल्ट्रा साउंड, इ सी जी, डिजिटल एक्स-रे ,आई सी यू ,वेंडीलेटर  आदि के साथ इसका अपना पैथलैब है। आयुष्मान भारत,सी  जी एच एस ,अनेकों जाने माने टी पी ए के पैनल से जुड़ते हुए एक अच्छी व्यवस्था के साथ चलने वाले रामानुज अस्पताल पर गर्व किया जा सकता है। इसका एक ब्रांच शास्त्रीनगर में एपेक्स हेल्थ केयर के नाम से भी है जिसमें के एल एम एजुकेशनल एंड चैरिटेवल ट्रस्ट के सहयोग से बहुत ही रियायती दरों पर इलाज किया जाता है।

रामानुज अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट कैप्टन गोपाल सिंह ने अस्पताल के द्वारा किए जाने वाली सेवाओं एवं अन्य सुविधाओं के प्रति अस्पताल के सामाजिक दायित्व एवं इसके जन हित के सरोकार की जानकारी देते हुए “सर्विंग टू सोसायटी” के लक्ष्य की बात की एवं पूरे कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम की शुरुआत पृथा सिंह राणा के गणपति वंदना से हुआ । डॉक्टर प्रगति त्यागी के द्वारा स्वागत के शब्दों के साथ अतिथियों को गुलाब की कली भेंट की गई। अतिथियों ने पूरे अस्पताल का भ्रमण किया एवं प्रसन्नता व्यक्त की।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 5 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज