उच्च शिक्षण संस्थानों में भी युवाओं के लिए जल्द शुरू होगा बिज़नेस ब्लॉस्टर्स प्रोग्राम

इनोवेटीव सुझाव और एक्सपर्ट्स से बातचीत के लिए उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने किया आईआईएम अहमदाबाद के इनक्यूबेशन सेंटर का दौरा

आईआईएम अहमदाबाद के इनक्यूबेशन सेंटर के एंत्रप्रेन्योरशिप आइडियाज़ से सीखकर केजरीवाल सरकार के यंग एंत्रप्रेन्योरशिप प्रोग्राम को आकर देने में मदद मिलेगी

आईआईएम के इनक्यूबेशन सेंटर के स्पेशलाइज़ेशन और अनुभव से सीखते हुए हमारा लक्ष्य देश भर के युवाओं में  एंत्रप्रेन्योरशिप टैलेंट के पोषण के लिए एक बेहतर मंच तैयार करना है

बिजनेस ब्लास्टर्स फॉर दिल्ली यूथ’ का उद्देश्य युवाओं में एंत्रप्रेन्योर स्किल डेवलप कर भारत में भविष्य के स्टार्ट-अप के लिए अनुकूल वातावरण बनाना है

Eros Times: दिल्ली सरकार के स्कूलों में बिजनेस ब्लास्टर्स ने लाखों बच्चों को जॉब प्रोवाइडर बनने का हौसला देते हुए उन्हें सशक्त बनाया, अब केजरीवाल सरकार के उच्च शिक्षा संस्थानों के छात्रों की बारी है शिक्षा मंत्री आतिशी आईआईएम अहमदाबाद का सेंटर फॉर इनोवेशन, इनक्यूबेशन एंड एंत्रप्रेन्योरशिप में बडिंग स्टार्टअप्स को इन्वेस्टमेंट के साथ सपोर्ट,इनोवेशन और आगे बढ़ने के लिए मिलता है शानदार इनक्यूबेशन स्पेस आतिशी ने इण्डियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट (आईआईएम) अहमदाबाद में सेंटर फॉर इनोवेशन, इनक्यूबेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (सीआईआईई.सीओ) का दौरा किया। अपनी यात्रा के दौरान, मंत्री आतिशी ने यहाँ के यंग लीडरशिप के साथ चर्चा की और दिल्ली सरकार के उच्च शिक्षण संस्थानों में युवाओं के लिए एंत्रप्रेन्योरशिप प्रोग्राम की शुरुआत को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव लिए। साथ ही उन्होंने यहाँ उन उत्साही एंत्रप्रेन्योर्स से भी बातचीत की जो इनक्यूबेशन सेंटर से अपने इनोवेटिव स्टार्टअप आइडियाज़ को सफल बनाने पर काम का रहे है।

युवाओं के बीच एंत्रप्रेन्योरशिप कल्चर को बढ़ावा देने के लिए केजरीवाल सरकार की प्रतिबद्धता पर के विषय में साझा करते हुए, मंत्री आतिशी ने कहा, “केजरीवाल सरकार अपने उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा संस्थानों में छात्रों के लिए “बिजनेस ब्लास्टर्स” शुरू करने की योजना बना रही है। हमारी इस पहल का उद्देश्य युवाओं में एंत्रप्रेन्योर स्किल डेवलप कर भारत में भविष्य के स्टार्ट-अप के लिए अनुकूल वातावरण बनाना है।

उन्होंने कहा कि आईआईएम अहमदाबाद के सेंटर फॉर इनोवेशन, इनक्यूबेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप के एंत्रप्रेन्योरशिप आइडियाज़ से सीखकर हमें केजरीवाल सरकार के यंग एंत्रप्रेन्योरशिप प्रोग्राम को आकर देने में मदद मिलेगी। यहाँ के स्पेशलाइजेशन और अनुभव से सीखते हुए हमारा लक्ष्य देश भर में यंग एंत्रप्रेन्योरशिप टैलेंट के पोषण के लिए एक बेहतर मंच तैयार करना है।

उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने यहाँ, समस्याओं के प्रभावशाली समाधान विकसित करने वाले युवा एंत्रप्रेन्योर्स का सपोर्ट करने के सेंटर फॉर इनोवेशन, इनक्यूबेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप की प्रशंसा करते हुए कहा कि, इस सेंटर ने युवाओं को मुश्किलों से लड़कर आगे बढ़ते हुए अपनी क्षमताओं का पूरा एहसास करना सिखाया है।

उन्होंने कहा कि, “दिल्ली सरकार के स्कूलों में बिजनेस ब्लास्टर्स कार्यक्रम के साथ, हम लाखों बच्चों के माइंडसेट में बदलाव लाने का काम किया है। अब वो नौकरी पाने का सपना नहीं देखते बल्कि नौकरी देने वाला बन रहे है। इसने न केवल अधिक युवा उद्यमियों को अपने सपनों को आगे बढ़ाने और भारत की आर्थिक वृद्धि और नवाचार में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया है, बल्कि उन्हें जीवन की हर चुनौती का निडर होकर सामना करने का आत्मविश्वास भी दिया।

उच्च शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि, सेंटर फॉर इनोवेशन, इनक्यूबेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप के स्पेशलिज़ेशन और सपोर्ट के साथ केजरीवाल सरकार का लक्ष्य महत्वाकांक्षी एंत्रप्रेन्योर्स को सशक्त बनाना और उन्हें अपने इनोवेटिव आइडियाज़ को सफल उद्यमों में बदलने के लिए आवश्यक संसाधनों से लैस करना है। उन्होंनेकहा कि “बिजनेस ब्लास्टर्स” जैसी पहल और इन्क्यूबेशन और मेंटरशिप कार्यक्रमों में निरंतर निवेश के साथ, सरकार एंत्रप्रेन्योरशिप  की एक ऐसी संस्कृति विकसित करना चाहती है जो न केवल आर्थिक विकास को बढ़ावा दे बल्कि चुनौतियों से निपटने को तैयार निडर युवाओं की पीढ़ी तैयार करे।

 बता दें कि, आईआईएम का सेंटर फॉर इनोवेशन, इनक्यूबेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप स्टार्ट-अप्स को उस दौरान उनके महत्वपूर्ण शुरुआती समय में सपोर्ट देने का काम करना है, जब उन्हें सबसे अधिक समर्थन की आवश्यकता होती है और उनके पास सीमित संसाधन उपलब्ध होते हैं।

IIM अहमदाबाद में स्थित सेंटर फॉर इनोवेशन, इनक्यूबेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप स्टार्ट-अप को सपोर्ट, इनोवेशन और डेवलपमेंट के लिए विश्वस्तरीय इन्क्यूबेशन स्पेस प्रदान करता है। ये केंद्र शुरुआती चरण के स्टार्ट-अप में निवेश करता है और क्षेत्रीय और वर्चुअल इनक्यूबेशन कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें सपोर्ट देता है।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के दूसरे दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने एक्सपो का दौरा किया। उनके…

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 39 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’