2022 तक काम पूरा करेगा चीन, इंसानों के रहने के लिए बनाने जा रहा अपना स्पेस स्टेशन

चीन बना रहा अपना खुद का स्पेस स्टेशन, २०२२ तक भेजेगा इंसानों को वहां !

पेइचिंग (चीन), इरोस टाइम्स: चीन ने एक बेहद ही चौकाने वाली बात दुनिया के सामने लायी है। अब चीन ने इंसानों को अंतरिक्ष में भेजने के लिए वहां पर एक स्थायी रूप से स्पेस स्टेशन के निर्माण कार्य को शुरू करने की घोषणा की है। उसकी योजना 2022 तक इंसानी समूहों को इस स्पेस स्टेशन पर भेजने की है। अंतरिक्ष में अपने यान तियांजो-1 से ऑर्बिट में दोबारा ईंधन भरने की सफलता के बाद चीन की अंतरिक्ष योजनाओं का नेतृत्व कर रहे अधिकारियों ने यह बात बताई है। आपको बता दे की चीन की मीडिया के मुताबिक, 20 अप्रैल को लॉन्च किया गया तियांजो-1 यान नियोजित तीन प्रयासों में से पहले प्रयास में कामयाबी के साथ तियांगोंग-2 स्पेसलैब की कक्षा में पहुंच गया जहां उसने पांच दिन तक सफलतापूर्वक रीफ्यूलिंग की। इस कामयाबी को 2022 तक अंतरिक्ष में इंसानों को भेजने की चीन की योजना के मद्देनजर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस प्रॉजेक्ट के सुपरवाइजर वांग जायोयाओ ने पेइचिंग में की न्यूज ब्रीफिंग में कहा, ‘यह चीन के लोगों और एक बड़ी अंतरिक्ष शक्ति बनने की हमारी आकांक्षा और अभिलाषा की घोषणा करता है।’ उन्होंने कहा, ‘स्पेसफ्लाइट का एक्सपेरिमेंटल स्टेज पूरा करने के बाद हम डिवेलपमेंट और कंस्ट्रक्शन फेज में प्रवेश करेंगे। हमारी योजनाओं के अनुसार, 2019 से 2022 के बीच इंसानों के रहने के लिए स्पेस स्टेशन बनाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।’

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी नैशनल सिक्यॉरिटी को और मजबूत करने के लिए स्पेस प्रोग्राम को काफी हुड तक प्राथमिकता दी है। न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, तियांजो-1 की कामयाबी पर चीनी राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाले सेंट्रल मिलिट्री कमिशन की ओर से संबंधित स्टाफ को पत्र के जरिए बधाई संदेश भी दिया है। ( सूत्र )

  • Related Posts

    महिला की आजादी से क्यों डरता है समाज? सिमोन द बोउवार के विचार आज भी प्रासंगिक

    पिंजरे में कैद पंछी का गीत: भारत में महिला सुरक्षा का भ्रम लेखिका: देवांशी मंटा और वंशिका सिंह “महिला को पुरुष के संदर्भ में परिभाषित किया जाता है, जबकि पुरुष…

    नोएडा में सपा और कांग्रेस नेताओं को होटल में हाउस अरेस्ट करने का आरोप, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

    नोएडा। लोकतांत्रिक अधिकारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जनहित के मुद्दों को लेकर नोएडा में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस से जुड़े नेताओं ने नोएडा पुलिस पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 23 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 133 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 247 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला