इंटरनेट के शिकार हुए दिल्ली के बच्चे

दिल्ली:EROS TIMES: बीएलके सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के सीनियर कंसलटेंट मनीष जैन का मानना है कि ऐसे बच्चों को भविष्य में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे बच्चे सोशली एक्टिव नहीं होते, पब्लिक प्लेसेस में इनको घबराहट होती है, मेंटल ग्रोथ नहीं होती और मैं मानता हूं बच्चों से ज्यादा माता-पिता की काउंसलिंग जरूरी है क्योंकि उनको ये समझने की जरूरत है कि वो अपने बच्चे को अगर फ़ोन गिफ्ट कर रहे है तो उसके क्या क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।

इस सर्वे में दिल्ली के साउथ इस्ट डिस्ट्रिक्ट के 25 नामी स्कूलों के कुल 6291 छात्रों ने हिस्सा लिया. इसमें कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक के छात्रों को शामिल किया गया। सर्वे छात्रों के इंटरनेट यूजेस पैटर्न पर आधारित था जिसमें सिकोमेट्रिक स्केल पर 15 अलग-अलग आइटम या केटेगरी में छात्रों के इंटरनेट पर बिताए गए समय और पैटर्न पर उनको रेट किया गया। अगर स्कोर 60 के ऊपर है तो छात्र पीआईयू यानी प्रोब्लेमेटिक इंटरनेट यूजर है।

दिल्ली पुलिस और एम्स के बिहेवियर एडिक्शन यूनिट द्वारा संयुक्त रूप से किए गए सर्वे में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। सर्वे में यह बात सामने आई है कि स्कूलों में पढ़ने वाले हर पांच छात्र में से एक छात्र प्रोब्लेमेटिक इंटरनेट यूजर यानी पीआईयू का शिकार है.

पीआईयू का अर्थ है कि हर पांच में से एक छात्र इंटरनेट की बुरी लत का शिकार है। इंटरनेट गेमिंग, सर्फिंग या सोशल नेटवर्किंग साइट्स के दीवाने इन युवाओं का इंटरनेट का क्रेज इनकी पढ़ाई, सोशल लाइफ और करियर को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। सर्वे के मुताबिक 37% छात्र अपने मिजाज और पढ़ाई के प्रेशर से ध्यान हटाने के लिए इंटरनेट का सहारा ले रहे हैं।

सर्वे के मुताबिक 19% छात्रों के 60 के ऊपर स्कोर मिले जो कि बेहद चिंता का विषय है. जहां एक तरफ ये आंकड़े दूसरे एशियाई देशों के बराबर हैं वही उत्तरी अमेरिका और यूरोपीय देशों से कहीं ज्यादा है.

दिल्ली पुलिस और एम्स की संयुक्त टीम की अगर माने तो दिल्ली में ये आंकड़े और भी ज्यादा हो सकते हैं क्योंकि 22% छात्रों ने इंटरनेट पर बिताए गए इंटरनेट के वक़्त की जानकारी भी सही देनी ठीक नहीं समझा।

  • Related Posts

    “राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की शोभायात्रा कोई नहीं रोक पाएगा” — भाजपा नेता विकास तोमर

    नई दिल्ली/हापुड़। भाजपा नेता विकास तोमर ने हापुड़ जिले की धौलाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिरोधन से देहरा तक हर वर्ष निकलने वाली महाराणा प्रताप शोभायात्रा को लेकर बड़ा बयान…

    दिल्ली में 15 मई से फिर शुरू होगा ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन, ईवीएमएस ने जताया सरकार का आभार

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में ई-रिक्शा चालकों, निर्माताओं और डीलरों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। दिल्ली सरकार ने 15 मई 2026 से ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को दोबारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    “राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की शोभायात्रा कोई नहीं रोक पाएगा” — भाजपा नेता विकास तोमर

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 13 views
    “राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की शोभायात्रा कोई नहीं रोक पाएगा” — भाजपा नेता विकास तोमर

    दिल्ली में 15 मई से फिर शुरू होगा ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन, ईवीएमएस ने जताया सरकार का आभार

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 8 views
    दिल्ली में 15 मई से फिर शुरू होगा ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन, ईवीएमएस ने जताया सरकार का आभार

    नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तंजीमूल मकातिब की दीनी तालीमी कॉन्फ्रेंस व मजलिस-ए-अज़ा का कामयाब आयोजन

    • By admin
    • May 11, 2026
    • 84 views
    नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तंजीमूल मकातिब की दीनी तालीमी कॉन्फ्रेंस व मजलिस-ए-अज़ा का कामयाब आयोजन

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 15 views
    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 16 views
    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 14 views
    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन