मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने दिल्ली की तरफ से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया

नई दिल्ली:EROS TIMES:  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप-मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने जून, 2019, गुरुवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन से मुलाकात की।
मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, हमने उनको चुनावों में जीत की बधाई की।
उनको बहुत महत्वपूर्ण मंत्रालय मिला है, इसके लिए भी उनको शुभकामनाएं दी। मैंने वित्त मंत्री को ये भी आश्वासन दिया कि दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार और वित्त मंत्रालय के साथ मिलकर काम करेगी।
हमारा मकसद है कि दिल्ली का विकास हो।
दिल्ली देश की राजधानी है, दिल्ली के विकास के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार को मिलकर काम करने की जरूरत है। दिल्ली सरकार ऐसा करना चाहती है।

वित्त मंत्री के साथ बजट से संबंधित कुछ मुद्दों पर चर्चा हुई। हमने उन्हें बताया कि दिल्ली हर साल 1.5 लाख करोड़ रुपये का इनकम टैक्स इकट्टा करके केंद्र सरकार को देती है।
लेकिन बदले में केवल 325 करोड़ रुपये दिल्ली को वापस मिलता है। बाकी राज्यों को काफी पैसा मिलता है। किसी राज्य को 30 हजार करोड़ रुपये, किसी को 40 हजार करोड़ मिलता है। हमने वित्त मंत्री से कहा कि दिल्ली में केंद्र सरकार इन्वेस्ट करे। इससे दिल्ली की इकनॉमी बूम करेगी। दिल्ली और टैक्स इकट्टा करके केंद्र सरकार को देगी।

वित्त मंत्री को हमने ये भी बताया कि केंद्र सरकार, पूरे देश में हर राज्य के नगर निगमों को ग्रांट देती है। लेकिन केंद्र सरकार की तरफ से दिल्ली में नगर निगमों को ग्रांट नहीं दी जाती। हमने उनसे अनुरोध किया कि जैसे दूसरे राज्यों के नगर निगमों को ग्रांट दी जाती है, वैसे ही दिल्ली में भी नगर निगमों को ग्रांट दी जाए।
इसके अलावा, वित्त मंत्री से ये भी अनुरोध किया कि इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेस टैक्स (आईजीएसटी) का 3000 करोड़ रुपये केंद्र सरकार के पास दिल्ली का पड़ा हुआ है, उसे दिया जाए।

  • Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित