Eros Times: नोएडा शनि सेवा समिति के अध्यक्ष मानसिंह चौहान का जन्मदिन शनि भगवान का पंचामृत अभिषेक करके मनाया गया है। इस मौके पर तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे, अभिषेक करने के उपरांत सभी लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।शनि सेवा समिति के उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक बुधवार को शनि भगवान का पंचामृत अभिषेक किया जाता है। समिति के अध्यक्ष का जन्मदिन होने पर यह कार्यक्रम विशेष रूप से मनाया गया है।

इस अवसर पर मौजूद मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं श्रद्धालुओं ने भगवान शनिदेव का सामूहिक रूप से अभिषेक कर अध्यक्ष मानसिंह चौहान को दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दी हैं। फूल माला पहनाते हुए बुके देकर उनका मुंह मीठा कराया गया। समिति के अध्यक्ष श्री चौहान ने सभी का अभार व्यक्त किया है।
मंदिर में शनि पंचामृत अभिषेक के दौरान प्रमोद त्यागी, रामवीर शर्मा, अभिषेक मिश्रा, प्रवीण पांडे, पवन राज सिंह, देवेंद्र कुमार, ललित मिश्रा, आदि मौजूद रहे।






