रामानुज अस्पताल ने मनाया स्थापना दिवस

Eros Times:गाजियाबाद राज नगर एक्स्टेंशन के इकलौता 50 बेड के मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डाक्टर प्रगति त्यागी ने अस्पताल के उतरोत्तर विकास की स्लाइड प्रस्तुति द्वारा प्रदर्शन करते हुए इस बात को बताया कि रामानुज अस्पताल स्वास्थ्य सेवा के साथ सामाजिक कार्यों में भी उत्कृष्टता की ओर कदम बढ़ा रहा है | अस्पताल का कार्यक्षेत्र आसपास के लगभग 25 गाँवों के साथ राजनगर एक्स्टेंशन का पूरा आवासीय क्षेत्र है जहाँ के निवासी एक अच्छी संख्या में भर्ती होकर इलाज लेने,ओ पी डी की सुविधा लेने,अल्ट्रासाउंड एवं अन्य  स्वास्थ्य सेवा लेने के लिए आते रहते हैं।

अस्पताल के तीसरे बार्षिक उत्सव के अवसर पर आज के समारोह की मुख्य अतिथि गोल्डन लायन्स क्लब प्रतिष्ठा की प्रसीडेंट मति नीतू जैन ,विशिष्ट अतिथि समाजसेवी एवं सेन्ट्रल गवर्नमेंट पेन्शनर एशोसिएशन के महामंत्री श्रद्धानन्द त्यागी एवं फिटप्लस फिटनेस स्टूडियो की डायरेक्टर डाक्टर नीतिका शुक्ला ने उपस्थित सभा में अस्पताल के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंशा की एवं जरूरत के समय कदम मिलाकर चलने की बात कही।

इस अवसर पर अस्पताल के मुख्य उद्देश्य “सर्विंग टू सोसायटी” के मद्दे नजर फिटप्लस फिटनेस स्टूडियो एवं रामानुज के संयुक्त प्रस्ताव के तहत नि;शुल्क स्वास्थ्य कार्ड का लोकार्पण किया गया जिसके माध्यम से कार्ड धारक  को  साल में बारह चिकित्सीय परामर्श मुफ्त एवं अन्य इलाज और जांच आदि पर दस  प्रतिशत की लाभ की सुविधा दी जाएगी। अस्पताल के डायरेक्टर द्वय डाक्टर राजीव त्यागी एवं डाक्टर प्रगति त्यागी ने मंच के साथ राजनगर एक्स्टेंशन से पधारे हुए चुनिन्दा समाज सेवी महिलाओं एवं पुरुषों को उनके समाज सेवा के लिए उत्कृष्ट समाजसेवा सम्मान हेतु सम्मान –चिन्ह देकर सम्मानित किया |सम्मान प्राप्त करने वालों में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के अतिरिक्त मुख्य रूप से राजनगर एक्स्टेंशन के डाक्टर राजीव श्रीवास्तव,वीरभद्र राय, सुमित शर्मा, ओमप्रकाश लोधी,वेदप्रकाश वर्मा , विश्व मोहन वर्मा, चन्द्र प्रकाश गुप्ता, के के पाण्डेय, पुनीत वंसल, मृदुल महेश ,सुरभि सिंह, निक्की, रेनू सिंह तथा लायन्स क्लब की सचिव साक्षी अग्रवाल, ट्रेजरर रूबी गुप्ता एवं अधिकारी सुनीता मल्ला थी।

वार्षिक उत्सव के इस मौके को अस्पताल के कर्मचारियों एवं के एल एम एजुकेशनल एवं चैरिटेवल ट्रस्ट के पारामेडिकल छात्राओं ने नृत्य एवं संगीत से संवारा ,वहीं अस्पताल की डाक्टर गीता शर्मा एवं एच आर खुशबू त्यागी, मधुसुदन  मनोज आदि की टीम ने अन्य व्यवस्थाओं में अपनी भागीदारी दी |मंच संचालन के दायित्व के साथ मेडिकल सुपरिंटेंडेंट कैप्टन गोपाल सिंह ने अस्पताल को और भी जनप्रिय बनाने एवं उत्कृष्टता की ओर ले जाने के लिए आगामी योजना की चर्चा की एवं अस्पताल के द्वारा सी जी एच एस ,आयुष्मान भारत एवं अन्य टी पी ए के मरीजों और सामान्य मरीजों को मिलने वाली सुविधा के बारे में बताया।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के दूसरे दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने एक्सपो का दौरा किया। उनके…

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 7 views
    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 9 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया