ईएसआईसी की बोर्ड बैठक में आथरेपैडिक डॉक्टर वी एस चौहान ने अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाने पर चर्चा

Eros Times: नोएडा कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की बोर्ड बैठक में प्रकाश अस्पताल समूह के प्रबंध निदेशक एवं प्रसिद्ध आथरेपैडिक डॉक्टर वी एस चौहान शामिल हुए। उन्होंने ईएसआईसी के अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि ईएसआई से लाखों कर्मचारी जुड़े हैं, जिनको अधिक से अधिक चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए सरकार काम कर रही है। सरकार ने बीते दो साल में अपार सुविधा बढ़ाई हैं, वहीं अन्य सुविधाएं भी बढ़ाने पर श्रम एवं रोजगार मंत्री भारत सरकार से बोर्ड बैठक में चर्चा हुई है। मालूम हो कि बीते दिनों देश के जाने माने चिकित्सक डॉ चौहान को भारत सरकार ने ईएसआई बोर्ड में शामिल किया था। जिसके बाद

दिल्ली हैड ऑफिस में 191वीं बोर्ड बैठक का आयोजन किया। जिसमें डॉ चौहान ने पहली बार भाग लिया। इस बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंदर यादव ने की। बैठक में ईएसआई के बढ़ते हुए लाभार्थियों के उत्तम इलाज हेतु नए-नए अस्पताल एवं डिस्पेंसरी खोलने, बिस्तरों की संख्या बढ़ाने , उत्तम इलाज़ की सुविधाएं बढ़ाने हेतु विभिन्न मुद्दों एवं सुझावों पर विचार विमर्श किया गया।

डॉ चौहान ने हर्ष पूर्वक बताया कि पूर्व दो वर्षो में ईएसआई की स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाई हैं। साथ ही और अधिक स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाने पर सरकार जोर दे रही है। पूर्व दो वर्षो में बिस्तरों की संख्या 21000 से लगभग 38000 तक पहुँच गयी है। इसके अतिरिक्त अधिक से अधिक श्रम कर्मिंयों एवं उनके परिवारों को इस योजना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। डॉ चौहान ने कहा कि वह भारत सरकार द्वारा ईएसआई का सदस्य नामित किए जाने पर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। इस अवसर पर वह श्रमिकों और उनके परिवार के उत्तम स्वास्थ्य एवं कल्याण हेतु अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो 2026 का तीन दिवसीय आयोजन शुक्रवार को उत्साह और जबरदस्त दर्शक भीड़ के साथ संपन्न हुआ। एक्सपो के तीसरे…

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    व्यापारियों ने उठाई ‘टेंट नगर’ बनाने, लीज पर जमीन देने और परिवारों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने की मांग नोएडा। टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में कानपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 7 views
    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 9 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया