पीएम मोदी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने वाले यति नरसिंहानंद पर गजियाबाद में केस दर्ज

Eros Times: गाजियाबाद: डासना देवी मंदिर के यति नरसिंहानंद के खिलाफ गाजियाबाद के थाना मसूरी में केस दर्ज हुआ।
पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि यति नरसिंहानंद द्वारा पीएम मोदी और अन्य हस्तियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।
इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद ही पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।

पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की पड़ताल में जुटी
गाजियाबाद के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के अनुसार केस मसूरी पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। एसपी की ओर से बताया गया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मसूरी पुलिस एक्शन में आई और मुकदमा दर्ज किया गया। भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए और 295ए के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले में आगे की पड़ताल पुलिस की ओर से की जा रही है।
पहले भी विवादित बयान से रहा है नाता
आपको बता दें कि यति नरसिंहानंद का यह विवादों से कोई पहला नाता नहीं है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ भी उनके द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इसको लेकर काफी विवाद भी देखने को मिला था। इसी साल सितंबर माह में नरसिंहानंद ने मदरसों को बारूद से उड़ा देने जैसा बयान भी दिया था। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी जिहादियों के साथी हैं। वह उत्तर प्रदेश में जीत नहीं दर्ज कर सके इसी के चलते उन्होंने केरल जाकर चुनाव लड़ा। अगर राहुल गांधी भारत जोड़ना चाहते हैं तो वह पाकिस्तान या बांग्लादेश जाएं। वहीं कुछ समय पूर्व वह एक कथित वीडियो में तिरंगे को लेकर भी टिप्पणी करते हुए नजर आए थे। उन्होंने कहा था कि बहुत बड़ा अभियान तिरंगा के नाम पर चल रहा है। ये अभियान सत्तारूढ़ पार्टी चलवा रही हैं। तिरंगे को बनाने का ऑर्डर बंगाल की कंपनी को दिया गया है और इसका मालिक गैर संप्रदाय का है।

  • admin

    Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस