महिला ग्राम प्रधान और पति पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला

EROS TIMES: गाजीपुर बिरनो थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव की महिला ग्राम प्रधान और उनके पति पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हालांकि दोनों बाल-बाल बच गए। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रधान पति शिवकुमार जायसवाल रविवार की देर शाम मिनी सचिवालय पर मजदूरों संग रखी हुई सरिया की कटिंग करवा रहे थे। इसी दौरान गांव का एक मनबढ़ मौके पर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लेकर आई। इधर शिवकुमार जायसवाल काम खत्म कराने के बाद अपने दरवाजे पर आकर बैठ कर कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान मनबढ़ के परिजन वहां पहुंचे और हमला शुरू कर दिया। शोर गुल सुन कर बाहर निकली ग्राम प्रधान सिंधु जायसवाल और उनकी पुत्री-पुत्र, पिता श्यामनरायण जायसवाल को भी दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों का इलाज पीएचसी पर कराया। थानाध्यक्ष बिरनो राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर इंदल यादव अभिषेक यादव विवेक यादव  बृजेश यादव विशाल यादव  गोलू यादव घनश्याम यादव अमरदेव यादव के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल की जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 54 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान