अब सांसद नहीं रहे अफजाल अंसारी

गाजीपुर सियासत में अपना सिक्का जमा चुके सांसद अफजाल अंसारी अब सांसद नहीं रहे। जेल जाने के बाद से ही चर्चा का विषय बना हुआ था अब हर चौक चौराहे पर लोगों के बीच उत्सुकता बना हुआ है क्या ज्ञान जी पूर्व जनपद में एक बार फिर से होगा लोकसभा का उपचुनाव अगर ऐसा होता है तो अंसारी बंधुओं की दूरी के बाद राजनीति में एक नया इतिहास जुड़ सकता है।

EROS TIMES:  जिले की लोकसभा सीट से पहली बार प्रतिनिधित्व करने पहुंचा तो वर्ष 2005 में कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में वह जेल चला गया। दोबारा जब जीत कर सांसद बना तो गैंगस्टर मामले में चार साल की सजा मिलने के कारण उसकी सदस्यता समाप्त हो गई।अफजाल ने चुनाव में चार बार किस्मत आजमाई। इसमें दो बार जीत का सेहरा बंधा। जिले ही नहीं, आसपास के अन्य जिलों की सियासत में गहरी पकड़ रखता था। उसे पूर्वांचल का राजनीतिक पंडित बताया जाता था। अफजाल को राजनीतिक की ऐसी जानकारी थी कि हर कोई उसका लोहा मानता रहा लेकिन अपराध का आंकड़ा ऐसा भारी पड़ा कि उसका खुद का राजनीतिक भविष्य दांव पर लग गया। अफजाल अंसारी के पिता सुभानल्लाह अंसारी वर्ष 1977 से लेकर करीब दस वर्ष तक मुहम्मदाबाद टाउन एरिया के चेयरमैन रहे। इस दरम्यान अफजाल पिता की विरासत को संभालने की तैयारियों में जुटा रहा। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उपजी सहानुभूति की लहर में कांग्रेस ने जिले की सात विधानसभा सीटों में से छह पर कब्जा तो कर लिया, लेकिन मुहम्मदाबाद की सीट नहीं जीत सकी। किस्मत रंग लाई और अफजाल भाकपा के टिकट पर पहली बार विधानसभा पहुंचा। इसके बाद वह राजनीति की सीढि़यां चढ़ता चला गया। इसके बाद ऐसा समय आया, जब जिले में उसकी सियासत का सिक्का चलने लगा। शायद यही वजह रही कि मुहम्मदाबाद सीट से वह पांच बार विधायक बना। वर्ष 2004 में सपा के टिकट पर जीतकर लोकसभा तो पहुंचा, लेकिन 29 नवंबर 2005 में कृष्णानंद राय समेत सात लोगों की हत्या की साजिश के आरोप में सलाखों के पीछे चला गया। वर्ष 2009 में सपा से टिकट नहीं मिलने पर बसपा का दामन थाम लिया और टिकट लेकर लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमाई, लेकिन हार का मुंह देखना पड़ा। तीसरी बार कौमी एकता दल बनाकर वर्ष 2014 में बलिया लोकसभा से चुनावी मैदान में कूदा लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी। चौथी बार 2019 में सपा बसपा रालोद गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और लोकसभा पहुंच तो गया लेकिन अब अर्श से फर्श पर आ गया।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन