नोएडा:विधान सभा बहुजन पार्टी के प्रत्याशी ने गांवो का किया दौरा

नोएडा: आज बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी पं.रवि कान्त मिश्रा ने गांव हल्दौनी, अलीवर्दीपुर, जलपुरा, ककराला, सेक्टर-18 चौखानी स्क्वायर, मेट्रो अपार्टमेंट सेक्टर-71, श्रमिक कुञ्ज सेक्टर-93, पार्श्वनाथ अपार्टमेंट सेक्टर-93, एमराल्ड कोर्ट सेक्टर-93 और सिल्वर सिटी अपार्टमेंट सेक्टर-93 का दौरा किया और आगामी विधान सभा चुनावो में लोगो से बहुजन समाज पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की वही दूसरी ओर उनकी पत्नी पूजा मिश्रा और उनकी टीम ने नया बांस और सेक्टर-15 में बहुजन समाज पार्टी के लिए वोट मांगे।अपने संबोधन में रवि कान्त ने कहा कि प्रदेश का युवा तबका जाग गया है और लैपटॉप और मोबाइलकी जगह रोजगार चाहता है। जबकि प्रदेश सरकार ने हमेशा लॉलीपॉप देने का काम करती आ रही है।बहन जी की सरकार में युवाओ को रोजगार मिले थे परंतु सपा सरकार में रोजगार की जगह बेरोजगारी भत्ते को बढ़ावा दिया गया। जो अगर गलती से कोई भर्ती हो भी गयी तो उसमे भी जमकर धांध्लेबाजी हुई। जैसे ही इस बार प्रदेश में बहन जी की सरकार बनेगी युवाओ के लिए रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेगे और प्रदेश से गुंडागर्दी का खात्मा हो जायेगा। प्रदेश में दोबारा से अमन-चैन कायम हो जायेगा और भाईचारा कायम रहेगा। नोएडा विधान सभा भाईचारा समाज के अध्यक्ष चौधरी जाकिर अली ने कहा कि इस बार प्रदेश का हर वर्ग और समाज बहन जी के साथ है और आगामी विधान सभा चुनावो में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जिताने की अपील की।

  • Related Posts

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    नोएडा, 5 जून 2026। 53वें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चैलेंजर्स ग्रुप ट्रस्ट द्वारा एक प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को पर्यावरण संरक्षण,…

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

      नई दिल्ली। जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने हालिया विधानसभा चुनावों के नतीजों, बढ़ती महंगाई और देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। संगठन ने कहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    • By admin
    • June 19, 2026
    • 7 views
    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    • By admin
    • June 18, 2026
    • 6 views
    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 36 views
    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 53 views
    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 32 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 13 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा