भाई ने जीजा पर आरोप लगाते हुए बहन के साथ अनहोनी होने की आशंका जताई

नोएडा:EROS TIMES: सेक्टर-115 स्थित सैहरखा जाहिदाबाद में एक महिला के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि महिला के लापता होने से परेशान भाई ने मंगलवार सुबह सेक्टर-49 थाने का घेराव किया। साथ ही पीड़ित भाई ने अपने जीजा पर उसकी बहन को अपहरण करने के साथ किसी प्रकार के अनहोनी करने का आरोप लगाया।

फिलहाल पुलिस पीड़ित भाई की शिकायत पर महिला के लापता होने के साथ साथ आईपीसी धारा 364 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लापता महिला के भाई हरिओम ने बताया कि उसकी बहन सुनिता यादव की शादी साल 2000 में सैहरखा जाहिदाबाद निवासी शेर सिंह के साथ शादी हुई थी। हरिओम का आरोप है कि शेर सिंह शादी के बाद से ही उसकी बहन के साथ मारपीट करने लगा।
लेकिन जब उसकी बहन की बेटी हुई तो उसके बाद से और स्थिति और बिगड़ गया और रोजाना शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की जाने लगी।

यहां तक उसकी बहन जब मारपीट का विरोध करती तो उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी। पीड़ित हरिओम के अनुसार उसकी बहन सुनिता यादव बीते 7 मई से लापता है।
इसके बाबजुद जब इसकी जानकारी अपने जीजा शेर सिंह से लेना चाहा तो शेर सिंह ने उसके साथ मारपीट की। लिहाजा मंगलवार को हरिओम अपने अन्य परिजनों के साथ सेक्टर-49 थाने का घेराव किया और पुलिस से मामले की शिकायत की।

पीड़ित हरिओम का आरोप है कि उसकी बहन सुनिता यादव को उसके ही जीजा शेर सिंह ने अपहरण कर लिया है या उसके साथ कोई अनहोनी की है।
थाने पर प्रदर्शन की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस के इलावा अधिकारियों ने पीड़ित को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

फिलहाल सेक्टर-४९ के थाने में थाना प्राधिकारी के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर आईपीसी धारा 364 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग