बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ को लेकर सरकारी स्कूलों में चलेगा अभियान    

उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने एक स्कूल में की इसकी शुरुआत

नई दिल्ली। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की मूल भावना को बच्चों तक पहुंचाने के लिए दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अब एक अलग तरह की पहल होगी। इसकी शुरुआत दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने आज गवर्नमेंट ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल,आजादपुर से की। इसके तहत उन्होंने बच्चों से एक क्लासरूम एक्सरसाइज करवाई। बच्चों से कहा गया कि वे अपनी समझ से अपनी नोटबुक में लिखें कि बेटियों को लेकर उनसे पहले यानी उनकी मम्मी की पीढ़ी में क्या सोच थी। क्या परेशानियां थीं। इसके बाद ये लिखें कि आज उनकी पीढ़ी में क्या सोच है, क्या समस्याएं हैं और पिछली पीढ़ी की तुलना में क्या सुधार हुए हैं। इसके बाद ये लिखें इससे आगे आने वाली पीढ़ी यानी अपने बच्चों की पीढ़ी में बेटियों को लेकर क्या इंप्रूवमेंट चाहते हैं।

इसके बाद बच्चों ने काफी हैरानी भरे जवाब लिखे। बच्चों ने लिखा कि बेटियों को सोच से बचाओ। जैसे न पढ़ाने की सोच। नौकरी न करने देने की सोच। पराये घर में भेजने की सोच। लड़कियों को कमजोर समझने की सोच। मनीष सिसदिया ने कहा कि ये जरूरी है कि लड़के इस बारे में सोचना शुरू करें और अपने घर से सोचना शुरू करें। बच्चों ने दंगल फिल्म का जिक्र करते हुए ये भी कहा कि हमारे समाज में सबसे बड़ी दिक्कत बेटियों को लेकर ये है कि माना जाता है कि कुछ काम केवल बेटे ही कर सकते हैं।

24 जनवरी को ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ दिवस के मौके पर दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ये एक्सरसाइज करवाई जाएगी। बाद में इस तरह की पहल विभिन्न विषयों पर दिल्ली के सरकारी  स्कूलों में चलाई जाएंगी।

उपमुख्यमंत्री  ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, केवल नारों तक ही न सिमट जाए, इसके लिए इस तरह की पहल जरूरी है।

  • Related Posts

    बवाना इन्फ्रा का सामाजिक सरोकार: 115 मेधावी छात्राओं को मिली साइकिलें, पौधरोपण और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    नई दिल्ली। सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने मंगलवार को बवाना सेक्टर-4 स्थित गंगा टोली मंदिर के निकट एक…

    बीएनआई नोएडा-गाजियाबाद की ‘झूम नाइट 2026’ में दिखा उत्साह का रंग, 400 से ज्यादा सदस्य हुए शामिल

    नोएडा। व्यापारिक नेटवर्किंग और सामाजिक सौहार्द का शानदार संगम देखने को मिला जब बीएनआई नोएडा और गाजि़याबाद द्वारा सेक्टर-52 स्थित अदिरा बैंक्वेट में बहुप्रतीक्षित वार्षिक सामाजिक कार्यक्रम ‘झूम नाइट 2026’…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित