दीपावली से पूर्व ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में पडने वाले ज्यादातर गांव होंगे रोशनी से जगमग

दिल्ली:EROS TIMES: विधायक धीरेन्द्र सिंह ने नवादा, रौनी, पतला खेडा (बिलासपुर देहात), अस्तौली, जानीपुरा व बुलंदखेडा गांवों में विकास कार्यो के शुभारम्भ तथा जनसंवाद कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों के मध्य में कहे। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने बुलंदखेडा में 88 लाख 50 हजार रूपये की धनराशि से बनने वाले बारातघर व होने वाले अवशेष विकास कार्य तथा गांव में लगने वाली स्ट्रीट लाईटों के शुभारम्भ के मौके पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए आगे कहा कि गांव में होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास करने वाली वर्तिका की शादी इसी बारातघर में करायी जायेगी।

प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास के तहत हर तरह की योजनाओं को गांव में अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुॅचा रही है तथा ग्रेटर नोएडा के ज्यादातर ग्राम दीपावली से पूर्व स्ट्रीट लाईटों के माध्यम से रोशन कर दिये जायेंगे।

ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण से नवादा गांव में 56 लाख रूपये की लागत से बनने वाले सीसी रोड व ड्रेन का अवशेष कार्य, जानीपुरा गांव लगभग 05 लाख रूपये की लागत की स्ट्रीट लाईटों से रोशन होगा, पतला खेडा में 11 लाख रूपये की धनराशि की स्ट्रीट लाईट, अस्तौली में ग्राम अस्तौली से फतेहपुर की तरफ से बरसाती नाले तक आर.सी.सी. नाली का निर्माण कार्य व गांव रोनी में 23 लाख रूपये की लागत से लगने वाली स्ट्रीट लाईटों का शुभारम्भ गांवों के बुजुर्गों व छोटे-छोटे बच्चों से कराया।

उपरोक्त सभी गांवों में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने जन संपर्क एंव संवाद के माध्यम से लोगों की समस्याओं को जाना एंव ज्यादातर शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया।
इससे पहले जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने ग्रेटर नोएडा के सैक्टर पी3 में पहुॅचकर, जन चैपाल के माध्यम से लोगों की समस्यायें सुनी एंव वृक्षारोपण भी किया।

इस मौके पर धर्मेन्द्र भाटी, रामभूल शर्मा पूर्व प्रधान, नेपाल सिंह, राम सिंह नेता, विक्रम भाटी, विक्रम विधूडी, दिनेश भाटी, दीपक भाटी, गजराज सिंह, ओमकार भाटी, होशियार सिंह, जसवंत सिंह, कृपाल सिंह लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित