बी.एस. फाउंडेशन व नवरत्न फाउंडेशन ने जरूरतमंद बच्चों को दिए स्वेटर, स्वेटर पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे

Eros Times: नोएडा। सर्दी का सितम जारी है वही निर्धन लोग अपने आप को सर्दी से बचाने के लिए प्रयासरत है वहीं सामाजिक संस्थाए सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए आगे आती है और ऐसे जरूरतमंद लोगों को कंबल या स्वेटर आदि वितरण करने का कार्य करती है। इसी क्रम में नोएडा की सामाजिक संस्था बी.एस. फाउंडेशन ने नवरत्न फाउंडेशन के सहयोग से स्लम एरिया में जाकर जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरण करने का कार्य किया।

स्लम एरिया में ठंड से ठिठुरने वाले गरीब बच्‍चों के चेहरे तब खिल उठे जब सामाजिक संगठन बी.एस. फाउंडेशन एवं नवरत्न फाउंडेशन ने उन्‍हें ठंड से बचाने के लिए गर्म स्‍वेटर बांटे।

बताते चलें कि नवरत्न फाउंडेशन्स के शीत कवच अभियान के तहत बी. एस. फाउंडेशन ने संग मिलकर सेक्टर 16 के स्लम एरिया में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस कॉलोनी में स्थित रीता विद्या मंदिर स्कूल में लगभग 120 बच्चों को गर्म स्वेटर प्रदान किये ।

बी. एस. फाउंडेशन की अध्यक्षा और संगीत की प्रसिद्ध गुरु डॉ. बबिता शर्मा ने कहा कि इन बच्चों से मिलकर एक सुखद अनुभूति हुई है और बच्चों को जितना हो सकेगा उनको हम सहयोग करेंगे। यह बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं इसलिए इनकी सेहत से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। डॉ.बबिता ने सभी बच्चों को अपने हाथ से चाकलेट भी प्रदान की जिससे बच्चों की ख़ुशी दुगनी हो गयी। 

नवरत्न फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि हर वर्ष की भांति हमारा यह अभियान जनवरी माह तक चलेगा और उम्मीद है कि लगभग 2000 बच्चे इसका लाभ ले पायेंगे।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 48 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 92 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान