आतिशी व शैली ओबरॉय ने मेगा पीटीएम में भाग लेकर की पेरेंट्स के साथ चर्चा

गर्मियों की छुट्टियों के बाद एमसीडी के स्कूलों में उत्सव की तरह हुआ मेगा पीटीएम का आयोजन, गजब का उत्साह दिखाते हुए शामिल हुए पेरेंट्स, बच्चों की पढ़ाई व उनकी प्रगति को लेकर टीचर्स से की बात

शिक्षा मंत्री आतिशी व मेयर शैली ओबरॉय डीडीए फ़्लैट्स कालकाजी व इंदिरा कल्याण विहार,ओखला के निगम स्कूल के मेगा पीटीएम में शामिल हुई

बच्चों की पढ़ाई के लिए जब पेरेंट्स और टीचर्स साथ मिलकर काम करेंगे तभी होगा बच्चों का सर्वांगीन विकास

जिस तरह दिल्ली सरकार के स्कूलों को शानदार बनाया उसी तरह अरविन्द केजरीवाल जी की गारंटी को पूरा करते हुए एमसीडी के स्कूलों को भी बनायेंगे वर्ल्ड-क्लास

एमसीडी में ‘आप’ सरकार के कुछ महीनों के शासन में ही स्कूलों में दिखने लगे बदलाव, अगले कुछ सालों में पूरी तरह बदल देंगे एमसीडी स्कूलों की दशा-दिशा

अपने बच्चे के बेहतर भविष्य के लिए रोजाना कुछ समय निकाल बच्चों से बातचीत करें पेरेंट्स

मेगा पीटीएम् में पेरेंट्स ने शिक्षकों से अपने बच्चों के सीखने-सिखाने,उनके प्रदर्शन को और बेहतर बनाने पर की चर्चा 

पेरेंट्स ने भी माना- एमसीडी में बेहतर हुआ पढ़ने-पढ़ाने का माहौल; पिछले कुछ समय में उनके बच्चों की पढ़ाई के स्तर में हुआ सुधार,टीचर हर बच्चे पर दे रहे व्यक्तिगत ध्यान

Eros Times: भाजपा ने अपने 15 साल के शासन में कभी पेरेंट्स को इस तरह अपने बच्चों के स्कूल आने का मौका नहीं दिया, लेकिन अब एमसीडी में भी शिक्षा को महत्व देनी वाली सरकार, हम पेरेंट्स को बच्चों की शिक्षा में भागीदार बनाकर एमसीडी के स्कूलों में लायेंगे शिक्षा क्रांति दिल्ली के लोगों ने अपने बच्चों को शानदार शिक्षा देने के लिए एमसीडी में भी ‘आप’ की सरकार चुनी, जनता के भरोसे पर खड़ा उतरते हुए अब एमसीडी के स्कूलों को भी विश्वस्तरीय बनायेंगे एमसीडी के स्कूलों में शनिवार को उत्सव के रूप में मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया। स्कूलों में आयोजित मेगा पीटीएम में पेरेंट्स जबरदस्त उत्साह के साथ शामिल हुए| गर्मियों की छुट्टियों के एमसीडी के स्कूलों हो रहे मेगा पीटीएम में पैरेंट्स ने शिक्षकों से अपने बच्चों के सीखने-सिखाने,उनके प्रदर्शन को और बेहतर बनाने पर चर्चा की। पीटीएम के दौरान पेरेंट्स में आत्मविश्वास और उम्मीद देखने को मिली कि अब दिल्ली सरकार के स्कूलों की तरह एमसीडी में भी उनके बच्चों के स्कूल शानदार बनेंगे और उन्हें बेहतरीन शिक्षा मिल सकेगी| 

इस मौक़े पर शिक्षा मंत्री आतिशी व मेयर शैली ओबरॉय ने डीडीई फ़्लैट्स कालका व इंदिरा कल्याण विहार, ओखला के एमसीडी स्कूल में शामिल होकर पेरेंट्स व बच्चों के साथ बातचीत की| इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने कहा की, एमसीडी के सभी स्कूलों में मेगा पीटीएम एक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है और मुझे इस बात की ख़ुशी है कि मेगा पीटीएम में पैरेंट्स बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे है| शिक्षकों से बच्चो के लर्निंग, उनके प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के तरीकों पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेगा पीटीएम अभिभावकों और शिक्षकों को एक साथ लाता है और उन्हें बच्चों के भविष्य के लिए बेहतर रणनीति बनाने में मदद करता है| 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हमने शिक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाई और इसका नतीजा है कि दिल्ली सरकार के सभी स्कूल शानदार बन गये है| और यहाँ हर तबके के बच्चों को वर्ल्ड-क्लास एजुकेशन दी जा रही है| और अब मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी की गारंटी को पूरा करते हुए हम ऐसे ही बदलाव एमसीडी के स्कूलों में भी लेकर आ रहे है  और उन्हें वर्ल्ड-क्लास बनाने का काम कर रहे है|  

उन्होंने कहा कि हमने एमसीडी स्कूलों में पढ़ाई की क्वालिटी को सुधारना शुरू कर दिया है, स्कूलों में बच्चों और शिक्षकों को हर वो बुनियादी सुविधा मुहैया करवाई जा रही है जिससे वो 15 सालों से वंचित थे। हम दिल्ली सरकार के स्कूलों की तरह एमसीडी के अपने प्रिंसिपलों को आईआईएम में ट्रेनिंग के लिए भेज रहे है। उन्होंने कहा कि,मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मानना है कि जब शिक्षकों को वर्ल्ड क्लास एक्सपोज़र मिलेगा तभी वो बच्चों को वर्ल्ड क्लास शिक्षा दे सकेंगे। इस दिशा में बहुत जल्द एमसीडी स्कूलों के शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए विदेशों में भी भेजेंगे।  उन्होंने कड़ा कि, एमसीडी में ‘आप’ सरकार के कुछ महीनों के शासन में ही स्कूलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। आगे हम इससे दोगुनी गति से काम करते हुए अगले कुछ सालों में पूरी तरह से एमसीडी स्कूलों की तस्वीर बदल देंगे। और वो दिन दूर नहीं जब नर्सरी क्लास में एडमिशन के लिए एमसीडी स्कूलों के बाहर लंबी लाइन लगेगी।

मेगा पीटीएम् में पेरेंट्स की बढ़ती भागीदारी पर शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि, पीटीएम् में पेरेंट्स की भागीदारी दर्शाता है कि टीचर्स के साथ साथ पेरेंट्स भी अपने बच्चों के पढ़ाई व भविष्य को लेकर सजग हो रहे है | उन्होंने कहा कि मेगा पीटीएम इसलिए जरुरी है क्योंकि बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी और उनके आगे बढ़ने की जिम्मेदारी किसी एक व्यक्ति की नहीं होती | हमारे बच्चे तभी आगे बढ़ेंगे जब टीचर और पेरेंट्स मिलकर उनकी पढ़ाई पर ध्यान देंगे| इस दिशा में मेगा पीटीएम पेरेंट्स और टीचर्स को साथ लाने का काम कर रहा है| 

एमसीडी स्कूलों को दिल्ली सरकार के स्कूलों की तरह बनायेंगे शानदार

एमसीडी स्कूल में पेरेंट्स से बातचीत करते हुए मेयर शैली ओबरॉय ने कहा कि, अरविन्द केजरीवाल का एक ही सपना है कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देना हमेशा देश की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए| क्योंकि जब तक हमारे देश के बच्चे शिक्षित नहीं होंगे तब तक हमारा देश तरक्की नहीं कर सकता है | उन्होंने कहा कि एक शिक्षित समाज ही भारत को विकसित बनाने व दुनिया का नंबर 1 देश बनाने में अहम योगदान निभा सकता है | इसलिए जिस तरह अरविंद केजरीवाल जी ने दिल्ली सरकार के स्कूलों को बेहतर बनाया है वैसे ही हम एमसीडी के स्कूलों को भी शानदार बनाकर उन्हें  विश्वस्तरीय सुविधाओ से लैस करेंगे और हर बच्चे को क्वालिटी एजुकेशन देंगे|

मेयर शैली ओबरॉय ने कहा कि जिस तरह की शिक्षा क्रांति की शुरुआत दिल्ली सरकार के स्कूलों में हुई थी उसी तरह अब एमसीडी के स्कूलों में शिक्षा क्रांति आएगी|  उन्होंने कहा कि,  पिछले 15 साल से एमसीडी में भारतीय जनता पार्टी का शासन था और उन्होंने एमसीडी के स्कूलों पर ध्यान नहीं दिया| यहाँ तक कि भाजपा ने अपने 15 साल के शासन में कभी पेरेंट्स को इस तरह अपने बच्चों के स्कूल आने का मौका नहीं दिया। लेकिन अब एमसीडी में भी शिक्षा को महत्व देनी वाली सरकार है। और हम पेरेंट्स को बच्चों की शिक्षा में भागीदार बनाकर एमसीडी के स्कूलों में भी शिक्षा क्रांति लायेंगे। और हर पैरेंट्स के भरोसे पर खरा उतरेंगे।

पेरेंट्स ने भी माना- एमसीडी में बेहतर हुआ पढ़ने-पढ़ाने का माहौल; पिछले कुछ समय में उनके बच्चों की पढ़ाई के स्तर में हुआ सुधार,टीचर हर बच्चे पर दे रहे व्यक्तिगत ध्यान

मेगा पीटीएम में शिक्षा मंत्री आतिशी व मेयर शैली ओबरॉय से चर्चा के दौरान पैरेंट्स ने कहा कि, पिछले कुछ समय में एमसीडी में पढ़ने-पढ़ाने का माहौल काफ़ी बेहतर हुआ है। गर्मी की छुट्टियों में मिशन बुनियाद के दौरान बच्चों के सीखने पर बहुत अच्छे से फोकस किया गया। इसकी वजह से बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार हुआ है। साथ ही टीचर्स हर बच्चे पर व्यक्तिगत ध्यान दे रहे है। पैरेंट्स ने कहा कि ये सब बदलाव देखकर हम बेहद खुश है।

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    नोएडा। नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक सेक्टर-73 स्थित ओपेरा हाउस में आयोजित की गई। बैठक में संस्था की आगामी गतिविधियों, वार्षिक कार्यक्रमों, सामाजिक सेवा कार्यों और संगठन को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 4 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’