अनुष्का शर्मा और वरुण धवन ने ‘सद्भावना दिवस-2018’ में भरे रंग

नई दिल्ली:EROS TIMES:  शहीद भगत सिंह सेवा दल और शहीद-ए-आजम भगत सिंह फाउंडेशन ने सोमवार की शाम पूर्वी दिल्ली के सूरजमल विहार स्थित यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शहीद भगत सिंह की 111वीं जयंती के तहत ‘सद्भावना दिवस-2018’ का भव्य आयोजन किया।
इस मौके पर यशराज बैनर के तले मनीष शर्मा द्वारा निर्मित एवं जल्द रिलीज होनेवाली फिल्म ‘सुई धागा’ के लीड स्टार्स अनुष्का शर्मा और वरुण धवन भी मौजूद थे। इस मौके पर दोनों सितारों ने शरत कटारिया द्वारा निर्देशित अपनी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘सुई धागा’ का प्रमोशन भी किया।

कार्यक्रम के दौरान निंजा और अशोक मस्ती के लाइव प्रदर्शन का दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया एवं काफी मस्ती भी की। इस मौके पर अनुष्का और वरुण ‘केक पर चेरी’ की तरह दिखे।
इस आयोजन का अहम कारण एक एनजीओ द्वारा किया गया उल्लेखनीय काम एवं अध्यक्ष जितेंद्र सिंह शंटी द्वारा किया गया असाधारण प्रयास भी था।

उल्लेखनीय है कि शहीद भगत सिंह सेवा दल पूर्वी दिल्ली का एक प्रतिष्ठित गैर सरकारी संगठन है, जो सामाजिक सेवाओं और समाज के जरूरतमंदों के लिए विभिन्न तरह की गतिविधियां चला रहा है। यह संगठन वृद्धों की देखभाल, स्वास्थ्य, विकलांगता, एंबुलेंस/हियर्स वैन सर्विस, सामाजिक कल्याण, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं देशभक्ति जैसे कार्यक्रमों का संचालन करती है।
इसके साथ ही शहीद-ए-आजम भगत सिंह फाउंडेशन दलित कल्याण, शिक्षा और साक्षरता, पर्यावरण, स्वास्थ्य और पोषण आदि के क्षेत्र में काम करता है। एनजीओ सतत विकास के प्रचार की दिशा में काम करता है।

कुल मिलाकर यह कार्यक्रम दर्शकों के लिए अपने पसंदीदा सितारों को पावर पैक्ड प्रदर्शन करते देखने के दुर्लभ अवसरों में से एक था। इस मौके पर अनुष्का और वरुण ने मीडिया के अलावा दर्शकों के साथ भी बातचीत की। जबकि, निंजा और अशोक मस्ती ने श्रोता-दर्शकों को अपने परफॉमर्मेंस से जमकर आनंदित किया।
कहा जा सकता है कि यह राजधानी के सबसे रोमांचक उत्सवों में से एक था।

  • Related Posts

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

      नोएडा। रामदास अठावले के नेतृत्व वाली रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) (आरपीआई-ए) ने उत्तर भारत में अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।…

    दिल्ली में गूंजा पहला “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ”, देशभर के दिग्गज एक मंच पर

    नई दिल्ली में आयोजित “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ – एस्ट्रो सांस्कृतिक महोत्सव” ने देशभर के ज्योतिष विद्वानों, विशेषज्ञों और आध्यात्मिक मार्गदर्शकों को एक मंच पर लाकर एक ऐतिहासिक अध्याय रच दिया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 24 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 11 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    • By admin
    • April 27, 2026
    • 72 views
    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर  स्लग:

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 79 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 40 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 22 views
    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा