पशु चोरी की घटना, पुलिस बनी मूकदर्शक पीड़ित परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की

Eros Times: गाज़ीपुर कासिमाबाद थाना क्षेत्र में एक ही रात में चोरों ने दो जगह पर पशु चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर एक भैंस व एक पढ़िया चोरी कर फरार हो गए ।वहीं एक भैंस पशु चोरों के हाथ से भागने के कारण गांव में परिजनों को मिली।पीड़ित परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के इटौरा महादेवा गांव निवासी बृजनाथ चौहान ने पुलिस को बताया कि उसके घर के पास बुधवार की रात मढ़ई में खूंटे पर भैंस और एक पढ़िया को बांधकर घर में सोने चला गया। 2 बजे रात को जब देखा की भैंस और पाडिया मौके से गायब हैं।और खूंटे से रस्सी कटा हुआ है। लोगों को सूचना देकर गांव में ढूंढने पर भैंस गांव की पूर्वी छोर पर मिल गई लेकिन पडिया को चोर लेकर फरार हो गए। वही दूसरी तरफ क्षेत्र के चावनपुर गांव निवासी सुरेंद्र यादव ने बताया कि देर रात खूंटे पर बंधी मेरी भैंस चोरी हो गई है। यही नहीं आज से 10 दिन पहले पड़ोसी सुनील यादव की भी दो भैंस चोरी हो गई थी हमारे गांव से लगातार या दूसरी घटना है। क्षेत्र में लगातार पशुओं की बढ़ती चोरी के मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि बीते एक माह के भीतर लगभग दर्जनों पशु चोरी हो चुके हैं लेकिन कोई मामला खुलासा नहीं हुआ है। इस संदर्भ में कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आशेष नाथ सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है जांच की जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 57 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान