अनिल कुंबले को हटाने का तरीका निंदनीय: राहुल द्रविड़

बेंगलुरु/EROS TIMES: पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने पूर्व भारतीय कोच अनिल कुंबले को उनके पद से हटाने के तरीके को निंदनीय करार दिया है। कुंबले ने इस वर्ष चैंपियंस ट्राफी के फाइनल में पाकिस्तान से मिली हार के बाद कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था। मीडिया में ऐसी खबरें आ रही थीं कि उनके और कप्तान विराट कोहली के बीच रिश्तों में कुछ खटास आ गई थी। टीम चयन हो या फिर मैच की रणनीति, कुंबले और कोहली के बीच एकमत नहीं था। इसलिए अनिल कुंबले ने खुद ही कोच पद से इस्तीफा दे दिया था।

द्रविड़ ने बेंगलुरु साहित्योत्सव में कहा, जिस तरह से पूरा मुद्दा मीडिया में उछला वह अनिल कुंबले के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। हालांकि सच्चाई क्या है, यह मुझे नहीं पता इसलिए सीधे रुप से मैं कुछ टिप्पणी नहीं कर सकता। मगर कुंबले जैसे दिग्गज खिलाड़ी के लिए निश्चित ही यह बहुत ही अपमानजनक था। सार्वजनिक तौर पर कुंबले से संबंधित ये सारी चीजें बाहर नहीं आनी चाहिए थीं। अंडर 19 क्रिकेट टीम के कोच द्रविड़ ने कहा, मुझे लगता है कि यह सब मीडिया में काफी उछला जो कुंबले और किसी अन्य के लिए भी सही नहीं था। सच क्या है और बंद दरवाजे के पीछे क्या हुआ, यह मैं नहीं जानता। लेकिन उनके जैसे दिग्गज के लिए यह वाकई दुखद था, जिसने भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जिताए हैं। उनका बतौर कोच करियर भी शानदार रहा है।Image result for Rahul Dravid, anil kumble

44 वर्षीय द्रविड़ ने कहा, कोच को निकाल दिया जाता है। जब आप खेलना छोड़कर कोच बनते हैं तो एक दिन आपको जाना ही पड़ता है। सच्चाई यही है। इंडिया ए और अंडर-19 का कोच होते हुए मैं जानता हूं कि मुझे भी जाना होगा। कुछ फुटबॉल मैनेजर्स को दो मैचों के बाद ही निकाल दिया जाता है। खिलाड़ी कोच से ज्यादा ताकतवर होते हैं, क्योंकि जब हम खेलते थे तो कोच से ज्यादा ताकतवर थे। भारत के लिए 164 टेस्ट, 344 वनडे और एकमात्र ट्वंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले पूर्व कप्तान ने कुंबले की तारीफ करते हुए कहा कि वह अपने समय के बहुत बड़े खिलाड़ी थे। टेस्ट मैचों में भारत की जीत में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने एक साल तक टीम की कोचिंग काफी अच्छे तरीके से की। इसलिए इस मुद्दे का इस तरह सार्वजनिक होना ठीक नहीं था।

  • Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस