अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद के नाम से जाने जायेंगे अनवरगढ में होने वाले विकास कार्य

ग्रेटर नोएडा:EROS TIMES:   यह बहुत आवश्यक है कि हमारे बच्चे और नौजवान यह जाने की इस देश की खातिर अपनी जान की बाजी लगाने वाले अमर शहीदों का क्या योगदान रहा है।
उनकी चर्चा हमारे समाज में प्रायः होती रहनी चाहिए।

उपरोक्त शब्द जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने 28 नवम्बर 2018 को जनपद गौतमबुद्धनगर के ग्राम अनवरगढ में यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के माध्यम से कराये जाने वाले मार्गों के निर्माण कार्यों का शुभारम्भ करते वक्त कहे।

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि ’’मेरा भी यहीं प्रयास होगा कि जिन गांवों में भी विकास कार्य कराये जा रहे हैं, उसमें बनने वाले सभी मार्गों के नाम किसी न किसी शहीद अथवा नामचीन शख्सियत के नाम पर रखे जाएं।’’

इसी प्रकार ग्राम अनवरगढ में 55 लाख रूपये की धनराशि के विकास कार्यों समेत रूस्तमपुर में 17.47 लाख, रामपुर खादर में 125.85, भाईपुर ब्रहमनान में 40.52 व लतीफपुर में 25.20 लाख सहित, सभी गांवों में कुल मिलाकर लगभग 02 करोड 64 लाख रूपये की लागत के विकास कार्य प्रारम्भ कराये।

हरियाणा सीमा पर बसे ग्राम रामपुर खादर के पूर्व प्रधान हरी सिंह ने बताया कि ’’आज तक हमारे गांव में किसी भी प्रतिनिधि ने कोई भी विकास कार्य नही कराया।

01 करोड 25 लाख रूप से 70 साल बाद इस गांव की तकदीर बदलेगी और मैं 85 साल का बुजुर्ग मरने से पूर्व गांव में मूलभुत सुविधाओं को विकसित होते देख पाऊंगा।’’
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने उपरोक्त पांचों गांवों में भ्रमण कर, लोगों की कुशलक्षेम भी जानी।

  • Related Posts

    बवाना इन्फ्रा का सामाजिक सरोकार: 115 मेधावी छात्राओं को मिली साइकिलें, पौधरोपण और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    नई दिल्ली। सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने मंगलवार को बवाना सेक्टर-4 स्थित गंगा टोली मंदिर के निकट एक…

    बीएनआई नोएडा-गाजियाबाद की ‘झूम नाइट 2026’ में दिखा उत्साह का रंग, 400 से ज्यादा सदस्य हुए शामिल

    नोएडा। व्यापारिक नेटवर्किंग और सामाजिक सौहार्द का शानदार संगम देखने को मिला जब बीएनआई नोएडा और गाजि़याबाद द्वारा सेक्टर-52 स्थित अदिरा बैंक्वेट में बहुप्रतीक्षित वार्षिक सामाजिक कार्यक्रम ‘झूम नाइट 2026’…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित