आल नोएडा स्टूडेंट पेरेंट्स एसोसिएशन द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन संपन्न।

नोएडा:EROS TIMES:आल नोएडा स्टूडेंट्स पेरेंट्स एसोसिएशन द्वारा  उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा पारित बिल के सम्बन्ध मे एक प्रेस वार्ता का आयोजन समिति के अध्य्क्ष यतेंद्र सिंह के निवासद्वारा पर आहूत हुई।
समिति के अध्यक्ष यतेंद्र सिंह ने बताया की उत्तर प्रदेश सरकार स्ववित्तपोषित सवतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियम ) विधेयक २०१७ नामक बिल विधानसभा मे लाना चाहती है और इस दावे के साथ लाना चाहती है कि यह बिल स्कूलों के फीस को नियंत्रित करेगा । लेकिन ऐसा नहीं है इस बिल को पढ़ने के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार उत्तरप्रदेश के प्राइवेट स्कूलों को खुली लूट की सरकारी मान्यता प्रदान कर रही है, इस बिल का प्रारूप जो कि उत्तरप्रदेश सयुंक्त शिक्षा निर्देशालय की वेब साइट पर डाला गया है यह छात्र एव अभिभावक विरोधी बिल है।
जैसा की आल नोएडा स्कूल्स पेरेंट्स एसोसिएशन ने पूर्व मे ही अपना शक प्रेस के माध्यम से जाहिर किया था कि इस बिल के ड्राफ्ट के लिए जो कमेटी बनी थी वो शुरू से ही शक के घेरे मे थी क्योकि इस कमेटी मे कोई भी प्रतिनिधि अभिभावक या अभिभावक संघ कि तरफ से नही रखा गया था।

समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल बन्धु ने कहा की यह बिल सरकार की तरफ से अभिभावकों के साथ किया गया एक मज़ाक प्रतीत होता है क्योकि इसमें स्कूलों के द्वारा करी गयी लूट को क़ानूनी मान्यता देने का प्रयास किया गया है अतः आल नोएडा स्कूल्स पेरेंट्स एसोसिएशन मांग करती है कि उक्त बिल की जो कमी है उन्हें दूर किया जाए और इस बिल को छात्रों और अभिभावकों के हित मे लागु किया जाए।

समिति के कोषध्यक्ष मनोज कटारिया ने बताया की हम उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लाये बिल में कुछ संसोधन चाहते है जिससे अभिभावकों के हित का भी ध्यान रखा जा सके, हमारी कुछ मांगे है जो बिल मे होनी चाहिए जैसे :स्कूलों को मनमानी फीस वसूलने से रोका जाए ,स्कूल फीस की सीमा निश्चित की जाए ,स्कूलों मे पेरेंट्स टीचर्स एसोसिएशन का गठन पारदर्शी से हो ,स्कूलों में नियुक्त शिक्षकों की संख्या ,उनकी नियुक्ति के तारीख और उनका वेतन स्कूल की वेबसाईट पर उपलब्ध हो, स्कूलों को दूसरी जगह नया स्कूल बनाने में फीस से प्राप्त अतिरिक्त धन के उपयोग को रोका जाये।

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    नोएडा। नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक सेक्टर-73 स्थित ओपेरा हाउस में आयोजित की गई। बैठक में संस्था की आगामी गतिविधियों, वार्षिक कार्यक्रमों, सामाजिक सेवा कार्यों और संगठन को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 10 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस