अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद द्वारा जरूरतमंद बच्चो को किताबे व आर्थिक मदद की

Eros Times: नोएडा – नि:शुल्क पुस्तकें, स्टेशनरी व छात्रवृत्तियां वितरण
आज अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद द्वारा साधनहीन विद्यार्थियों, विशेषकर नोएडा के विद्यार्थियों को, पाठ्य पुस्तकें, स्टेशनरी व छात्रवृत्तियां वितरित की गईं । कमर्शियल सीनियर सैकेंडरी स्कूल, दरियागंज, नई दिल्ली में आयोजित नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें स्टेशनरी व छात्रवृत्तियां वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अभय वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते हुए कहा कि तरुण मित्र परिषद गत 47 वर्षों से निरन्तर व निर्विघ्न समाज के पीड़ित एवं जरूरतमंद मानवों की सेवा कार्यों में संलग्न है, अति प्रशंसनीय है । उन्होंने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस तरह आज परिषद आपके अध्ययन में सहयोग कर रही है , आप भी भविष्य में और जरूरतमंद बच्चों की मदद करना । कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष मनोज जैन ने की । परिषद के महासचिव अशोक जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम मे 400 से अधिक विद्यार्थियों को जीवन पब्लिशिंग हाउस द्वारा जे पी एच की सहायक पुस्तकें, धर्मपाल सत्यपाल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रजिस्टर व कापियां, परिषद की संरक्षिका सुधा गुप्ता परिवार द्वारा स्कूल बैग व स्टेशनरी आदि के साथ 100 से अधिक विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता हेतु रु. दो लाख से अधिक मूल्य की छात्रवृत्तियां भी प्रदान की गईं । इस अवसर पर कक्षाओं में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को रजत पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में सहयोगी समाजसेवी विक्रम सेठी ने बताया कि इस वितरण कार्यक्रम को नोएडा के विद्यार्थियों को भी सम्मिलित किया गया जिसके लिए सुभाष चौहान, राकेश झा, दिवाकर राय व सुजाता पांडे ने सहयोग किया । इस अवसर पर ज्योतिषाचार्य मोती मेहता, उपाध्यक्ष अशोक कुमार जैन, सहसचिव आलोक जैन, पी. के. जैन, स्कूल प्रबन्धक कमेटी के मंत्री राजीव वडेरा, स्कूल के प्रबंधक डा. हैक प्रधानाचार्य गजे सिंह, डॉ प्रेम अग्रवाल आदि अनेकों गणमान्य अतिथि उपस्थित थे ।
अंत में परिषद के अध्यक्ष मनोज जैन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि परिषद द्वारा हस्तिनापुर में श्रद्धा सदन भवन में भी इसी प्रकार की सामाजिक गतिविधियों का संचालन हो रहा है ।

  • admin

    Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस