बवाना की ललकार रैली में अजय माकन केन्द्र व दिल्ली सरकार के खिलाफ एक और मोर्चा खोलते हुए नई घोषणा करेंगे

नई दिल्ली:EROS TIMES:  सितम्बर, 2018 – ‘‘न्याय युद्ध’’ के पांचवे चरण में कांग्रेस अजय माकन के नेतृत्व में होने वाली ललकार रैली में बवाना औद्योगिक क्षेत्र में दिल्ली सरकार द्वारा लीज कैंसिल करने के लिए जारी किए गए नोटिसों की होली जलाई जाएगी।
यह निर्णय वहां के व्यापारियों और मजदूर संगठनों ने एक बैठक में लिया।
ललकार रैली की तैयारियों के सिलसिले में अभियान समिति के संयोजक वरिष्ठ नेता मुकेश शर्मा ने सुरेन्द्र कुमार के साथ बवाना का दौरा करने बाद जारी एक बयान मे यह जानकारी दी।

शर्मा ने बताया कि अजय माकन कल केन्द्र व दिल्ली सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गैर कानूनी सीलिंग, कमरतोड़ मंहगाई और बेरोजगारी को लेकर बड़ी घोषणा करेंगे।

शर्मा ने कहा कि बवाना क्षेत्र में राजीव रत्न आवास योजना के तहत मकान कांग्रेस शासन के दौरान बनाए गए थे जिन्हें आज तक मजदूरों को नही दिया गया है।
ललकार रैली में जहां एक ओर मजदूरों को मकान देने का मुद्दा उठेगा, इसके साथ-साथ गांवों के लोगों को औद्योगिक क्षेत्रों में उनकी जमीन के बदले प्लाट देने के साथ-साथ गांव के भूमिहीनों को रोजगार देने के लिए छोटी-छोटी दुकाने देने संबधी प्रस्ताव भी रैली में लाए जाऐंगे।

मुकेश शर्मा व सुरेन्द्र कुमार ने कहा है कि यदि मजदूरों को मकान आवंटित करने की प्रक्रिया तुरंत शुरु नही की गई तो गुस्साऐ मजदूर इन मकानों में घुस सकते है।
दोनो ने रैली की तैयारियों के सिलसिले में लोगों से मुलाकात करते हुए रैली में पहुचने का आव्हान किया। कांग्रेस का दावा है कि दोपहर से ही लोग रैली स्थल पर पहुचने शुरु हो जाऐंगे।

इसके लिए सभी किस्म के बंदोबस्त किए गए है।
रैली के बाद जारी नोटिसों की होली जलाए जाने के साथ-साथ मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और सतेन्द्र जैन का पुतला भी जलाया जाएगा।

सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि रैली स्थल पर लगभग 25 हजार लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई है।
इसके अलावा रैली स्थल पर किसी किस्म की अव्यवस्था न फैले उसके लिए बाकायदा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दे दी गई हैं।
सारे क्षेत्र में सरकार विरोधी नारे लिखे हुए होर्डिंग व बैनर लगे हुए है।
देर रात कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता समस्त क्षेत्र में पैदल घूमकर लोगों से रैली में आने के लिए सम्पर्क कर रहे है।

  • Related Posts

    बवाना इन्फ्रा का सामाजिक सरोकार: 115 मेधावी छात्राओं को मिली साइकिलें, पौधरोपण और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    नई दिल्ली। सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने मंगलवार को बवाना सेक्टर-4 स्थित गंगा टोली मंदिर के निकट एक…

    बीएनआई नोएडा-गाजियाबाद की ‘झूम नाइट 2026’ में दिखा उत्साह का रंग, 400 से ज्यादा सदस्य हुए शामिल

    नोएडा। व्यापारिक नेटवर्किंग और सामाजिक सौहार्द का शानदार संगम देखने को मिला जब बीएनआई नोएडा और गाजि़याबाद द्वारा सेक्टर-52 स्थित अदिरा बैंक्वेट में बहुप्रतीक्षित वार्षिक सामाजिक कार्यक्रम ‘झूम नाइट 2026’…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित