अगम्य ने किया नारी शक्ति को नमन

EROS TIMES:नोएडा। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अगम्य स्टोर जो कि नोएडा का एक तेजी से उभरता हुआ इ-कॉमर्स स्टार्ट-अप है, ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य, नारी शक्ति को मान्यता एवं सम्मान देना और महिलाओं की निरन्तर उन्नति को सार्थक करना था। यहाँ नोएडा से 3 एम.एस.एम.ई. महिला उद्यमियों को विशेष अतिथि के रूप में बुला कर उनकी उद्यमिता संघर्ष के अनुभव सुने गए और उन्हें सम्मानित किया गया। कार्येक्रम का आयोजन नॉएडा स्तिथ मनी एंटरप्राइज, जोकि एक पूर्णतः महिला संचालित कारखाना है, में किया गया जहाँ महिला स्वच्छता के ऊपर महिला कर्मचारियों को जागरूक कराया गया और उन्हें मुफ्त सैनिटरी नैपकिन प्रदान किये गए । मुख़्य अतिथि के रूप में उपस्थित एम.एस.एम.ई. मिनिस्ट्री के रिटायर्ड क्लास १ अफसर और All India Forum of MSME के डायरेक्टर डॉ के के गोयल जी कार्येक्रम के प्रति अपना उत्साह व्यक्त किया और अगम्य स्टोर के इस प्रयास की जम कर प्रशंसा की।

अगम्य स्टोर (www.agamyastore.com) नॉएडा से संचालित एक इ-कॉमर्स स्टार्ट-अप है जिसका मुख्य उद्देशय सूक्ष्म, लघु और छोटे उद्यमियों के उत्पादों को पूरे भारत में प्रचारित कर इन उद्यमियों को ग्राहक से जोड़ना है।  भारत में उपस्थित अन्य इ-मार्केटप्लेस छोटे उद्यमियों को ध्यान में रख कर नहीं बनाये गए है, क्युकी वहां उत्पाद बेचने के लिए टेक्निकल ज्ञान और अनुभव अधिकतर एम.एस.एम.ई. उद्यमियों को नहीं होता और इन मार्केटप्लेस के खर्चे भी बहुत अधिक है।  इसी समस्या को हल करने के लिए अगम्य स्टोर ने दिल्ली और नॉएडा स्तिथ २५ एम.एस.एम.ई. उद्यमियों को अपने साथ जोड़ा और आज १०,००० से भी अधिक उत्पाद (SKU ) पूरे भारत वर्ष में सबसे वाजिब दामों में बेच रहे हैं। यहाँ नकली उत्पाद बिकने की भी कोई सम्भावना नहीं है क्युकी हर उद्यम का अगम्य की तरफ से फिजिकल वेरिफिकेशन और ऑडिट करके ही उत्पाद ग्राहकों को दिखाया जाता है।

कार्येक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रेखा शर्मा एक अंतराष्ट्रीय बिज़नेस कंसलटेंट हैं जो करीब २ दशक से श्रीलंका, वियतनाम, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, मलेशिया, सिंगापुर जैसे विभिन्न देशों में भारत के बाहर अपने व्यवसायों के विस्तार में उद्योगों की एक विस्तृत श्रृंखला से व्यापार मालिकों की सहायता के लिए समर्पित है। वे कई देशों में सरकारों के साथ एक मजबूत नेटवर्क और कनेक्शन के साथ-साथ व्यापार मंचों का आयोजन, और इन देशों के शीर्ष व्यापार जगत के नेताओं के साथ सहयोग के माध्यम से, ग्राहकों को आसमान छूती वृद्धि हासिल करने में मदद करती हैं । उनके साथ काम करने वाली एक उच्च योग्य और अनुभवी टीम के साथ, व्यवसायों को वे सभी मार्गदर्शन मिलते हैं जिनकी उन्हें देश भर में विस्तार के लिए आवश्यकता होती है। रेखा जी के अनुभव और सुझावों की वजह से अगम्ये स्टोर को विक्रेता के अनुकूल प्लेटफार्म बनाए का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिला ।

रिमझिम सेक्या ने कॉलेज में पढ़ाई के दौरान सामाजिक-आर्थिक अनुसंधान फर्म में अंशकालिक सहायक के रूप में अपना करियर शुरू किया। फिर उन्होंने बैंकिंग, टेलीकॉम, मीडिया और वेलनेस में सेल्स प्रोफेशनल के रूप में 10 साल तक काम किया। अंततः 2 कर्मचारियों के साथ नोएडा में सुगंध/सौंदर्य उत्पादों के निर्माण के लिए अपनी कंपनी मनी एंटरप्राइजेज शुरू की। अब उनकी टीम में 17 कर्मचारी हो गए हैं और उनकी कंपनी TATVIK ब्रांड नाम के तहत 140 निर्यात गुणवत्ता वाले सौंदर्य उत्पाद बनाती है।

रिमझिम ने उद्यमिता सलाह और स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र जागरूकता पर भी काम किया है। उनके स्टाफ में 80 फीसदी महिलाएं हैं। हाल ही में उन्हें उभरती महिला उद्यमी 2023 पुरस्कार से स्वम केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नारायण राणे ने सम्मानित किया। TATVIK ब्रांड के अधिकतर उत्पादो को अगम्य स्टोर के द्वारा पूरे भारत वर्ष में बिक्री एवं पहचान मिली जिससे मनी एंटरप्राइजेज दिन ब दिन विस्तार की ओर अग्रसर है ।

वीणा राय की नॉएडा सेक्टर ६२ में बेकर्स लाउन्ज बेकरी एंड कैफ़े के नाम से एक बेकरी है। वीणा जी एक सशक्त महिला होने के साथ साथ एक कुशल उद्यमी भी हैं । अपने उत्पादों को सिर्फ बेकरी और आस पास के क्षेत्र तक सीमित ना रखने की सोच के साथ उन्होंने अपने उद्पादो की शेल्फ आयु बढ़ाने के लिए उचित पैकेजिंग और व्यापक ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए बिना अंडे और चीनी का उपयोग करे बेकरी उत्पाद बनाने में निपूर्णता हासिल की। अगम्य स्टोर की मदद से आज पूरे भारत में उनके उत्पादों की बिक्री एवं प्रशंसा होती है।  अगम्य स्टोर के पार्टनर श्री राहुल जैन के अनुसार अगम्य स्टोर महिला उद्यम को बढ़ावा देने में करयरत हैं । इस प्लेटफार्म पर अधिकतर विक्रेता महिलाएं हैं एवं एफिलिएट मार्केटिंग के तहर ५० महिलाएं अगम्य स्टोर से होलसेल रेट पर उत्पाद खरीद कर आगे ग्राहकों को बेचती हैं । कुछ महिलाओ ने अब एक छोटी दूकान भी खोल ली है ।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग