आईएमएस में ब्रज उत्सव का आयोजन

EROS TIMES:नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज आईएमएस नोएडा में होली के अवसर पर ब्रज उत्सव का आयोजन हुआ। सोमवार को सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने लोक-नृत्य, लोक-संगीत एवं कृष्ण रास के माध्यम से ब्रज की होली की मोहक प्रस्तुति दी। वहीं कार्यक्रम के दौरान लोकनृत्य एवं लोकगीत के माध्यम से भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित किया गया।

आईएमएस की निदेशिका डॉ. कुलनीत सूरी ने संस्थान के सभी शिक्षकों एवं छात्रों को उनके सुखद एवं समृद्ध जीवन की कामना करते हुए होली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि जल एवं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर आईएमएस परंपरागत तरीके से होली महोत्सव मना रहा है। संस्थान में रंगों के त्योहार की शुरुआत लोकगीत एवं लोक नृत्य से की गयी। कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षकों एवं छात्रों ने गीले रंग एवं गुलाल के बजाय फूलों की होली खेली। उन्होंने  देश के सभी नागरिकों से सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल होली मनाने की अपील की।

संस्थान द्वारा आयोजित आज के कार्यक्रम की शुरुआत कृष्ण वंदना के साथ की गई। वहीं कार्यक्रम में छात्रों ने होली लोकगीतों पर नृत्य पेश कर चार चांद लगाए। बीजेएमसी के छात्र अविनाश मिश्रा ने बताया कि आईएमएस ने अनूठी पहल करते हुए रंग, प्रेम एवं भाईचारे का त्योहार होली परंपरागत तरीके से मनाया गया। वहीं बीए.एलएलबी की छात्रा रीना ने होली को अनेकता में एकता का त्योहार बताते हुए कहा कि त्योहार तो सभी प्यारे होते हैं, लेकिन रंगो के उत्सव का नजारा कुछ अलग होता है। आज हमने सर्वप्रथम अपने दोस्तों के साथ होली खेली फिर अपने गुरुजनों का आशीष लिया

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां