आप पार्टी दिल्ली के लोगों के सामने दोबारा चुनाव में जाने से घबरा रही है: अजय माकन

नई दिल्ली, इरोस टाइम्स: प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने भारतीय निर्वाचन आयोग के आये फैसले को सही बताया। ज्ञात हो कि आप पार्टी के विधायकां ने चुनाव आयोग से दिल्ली उच्च न्यायालय के द्वारा 8.9.2016 के फैसले के बाद चुनाव आयोग के सामने मामले को खत्म करने का आवेदन किया था, आप पार्टी के विधायकों के उक्त आवेदन को निर्वाचन आयोग ने रद्द करते हुए अपना 40 पेज का फैसला सुनाया है। संवाददाता सम्मेलन में मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी, अमन पंवार और चतर सिंह भी मौजूद थे।

माकन ने आप पार्टी के 20 विधायकों (चुनाव आयोग के सामने 21 विधायकों को लेकर सुनवाई शुरु हुई थी जबकि राजौरी गार्डन के विधायक जरनैल सिंह ने विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया था) से यह मांग की कि यदि उनमें थोड़ी सी भी नैतिकता है तो उनको तुरंत प्रभाव से इस्तीफा देना चाहिए ताकि इन 20 विधानसभा क्षेत्रों में जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े व इन विधानसभाओं में बनी अनिश्चितता की स्थिति दूर हो सके। अजय माकन ने कहा कि यह वही आम आदमी पार्टी है जिसने अपनी राजनीतिक पार्टी का नाम आम आदमी के नाम पर रखा था परंतु दिल्ली की सत्ता में आने के पश्चात वे आम न रहकर खास बन गए और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने मंत्रियों के अलावा 21 विधायकों को मंत्रीतुल्य सुविधायें देकर वी.आई.पी. दर्जा दे दिया था जिसको लेकर भारतीय चुनाव आयोग में सुनवाई चल रही है।

अजय माकन ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि 2006 में सोनिया गांधी के खिलाफ ऑफिस ऑफ प्रोफिट की एक शिकायत मात्र दी गई थी जिसको लेकर सोनिया गांधी जी ने लोकसभा सदस्य से इस्तीफा दे दिया था तथा दोबारा भारी बहुमत से विजयी होकर लोकसभा सदस्य बनीं थी।

अजय माकन ने कहा कि आप पार्टी के 20 विधायक इसलिए इस्तीफा नही दे रहे क्योंकि उनका पता है कि यदि दोबारा चुनाव हए तो उनको बुरी हार का सामना करना पड़ेगा। अजय माकन ने हाल ही में हुए निगम चुनावों का उदाहरण देते हुए कहा कि 21 विधानसभाओं में से एक भी विधानसभा में आप पार्टी चुनाव नही जीती है जबकि कांग्रेस 3 विधानसभाओं में निगम का चुनाव जीती है। माकन ने कहा कि यदि आज इन 20 विधानसभाओं में चुनाव होते है तो कांग्रेस कम से कम 15 विधानसभाओं पर जीत हासिल करेगी।

  • Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 24 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 7 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित