लोकतांत्रिक जिम्मेदारी का संदेश—कुँवर बिलाल बर्नी ने परिजनों संग एसआईआर फॉर्म भरा

नोएडा। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुँवर बिलाल बर्नी ने आज अपने परिजनों और समर्थकों के साथ पहुँचकर एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) फॉर्म भरा और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। यह कदम न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि समाज को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का भी संदेश देता है।

जानकारी के अनुसार, सपा नेता कुँवर बिलाल बर्नी निर्धारित समय पर अपने बूथ पहुँचे, जहाँ बीएलओ नितिन कुमार ने उन्हें एसआईआर फॉर्म उपलब्ध कराया। आवश्यक औपचारिकताओं और दस्तावेज़ों की जाँच के बाद उन्होंने विधिवत रूप से फॉर्म भरकर जमा किया। इस दौरान मौजूद समर्थकों और नागरिकों को भी उन्होंने मतदाता सूची सुधार प्रक्रिया में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया।

कुँवर बिलाल बर्नी ने कहा कि हर योग्य नागरिक को अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना चाहिए, क्योंकि एक वोट लोकतंत्र की दिशा तय करता है। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी चुनाव आयोग से उत्तर प्रदेश में एसआईआर प्रक्रिया की समय-सीमा को 3 महीने बढ़ाने की मांग की है, ताकि अधिक से अधिक लोग अपने वोट जुड़वा सकें। साथ ही उन्होंने बीएलओ और राजनीतिक दलों के बीएलए को सही प्रशिक्षण देने की आवश्यकता पर जोर दिया, जिससे मतदाता सूची में त्रुटियों को दूर किया जा सके और किसी भी नागरिक का वोट न छूटे।

उन्होंने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि नागरिक जिम्मेदारी है, और समाज को लोकतांत्रिक चेतना से सराबोर करना समय की जरूरत है।

इस अवसर पर कफील चौहान, कुँवर मोहम्मद फारुख, कुँवर अतहर अली, कुँवर हारून अहमद, ताज़िम ख़ान, कुँवर अदनान अहमद सहित कई समाजवादी कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने मतदाता जागरूकता और लोकतंत्र सशक्तिकरण का संकल्प लिया।

admin

Related Posts

वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

  • By admin
  • June 9, 2026
  • 22 views
वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

  • By admin
  • June 9, 2026
  • 8 views
ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

  • By admin
  • June 9, 2026
  • 8 views
वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

  • By admin
  • June 9, 2026
  • 7 views
जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

  • By admin
  • June 7, 2026
  • 13 views
भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

  • By admin
  • June 7, 2026
  • 13 views
अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित