ग्रेटर नोएडा:EROS TIMES: जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने 30 नवम्बर 2018 को जनपद गौतमबुद्धनगर के ग्राम ठसराना, धनौरी, ऊंची दनकौर व अटटा गूजरान में जन समस्या निस्तारण व विकास कार्यों के शुभारम्भ के मौके पर कहा। इस अवसर पर ग्राम ठसराना में 70 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले ठसराना-चूहडपुर संपर्क मार्ग के निमार्ण से जनपद गौतमबुद्धनगर के दर्जनों गांव, सीधे जनपद बुलन्दशहर व मांट ब्रांच की नहर से जुड जायेंगे तथा जिसका शिलान्यास भी गांव के 90 साल के बुजुर्ग डिब्बनलाल शर्मा के हाथों कराया।
इसी प्रकार दनकौर में स्थित 700 साल पुरानी लुत्फुल्लाह साह की दरगाह, जहां हजारों लोग दूरदराज से आते हैं, के संपर्क मार्ग का शिलान्यास भी सोनम मिश्रा के हाथों से कराया।
धनौरी में भी 09 लाख रूपये की धनराशि से निर्मित होने वाले जुनैदपुर की मढैया को जोडने वाले संपर्क मार्ग का भी शुभारम्भ किया।
इसके अलाबा अट्टा गुजरान गाँव में भी लगभग 49 लाख रूपये की धनराशि से विकास कार्य शुरू कराये।
इस मौके पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने बुजुर्गों व नौजवानों के साथ बैठकर उनसे बेबाक वार्तालाप करते हुए कहा कि ’’चुनाव के समय विकास को लेकर जो वायदे मैंने किये थे, उन सभी को पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ पूरा किया जा रहा है तथा मैं आपके विश्वास को कायम रखते हुए ऐसी योजनाओं को क्षेत्र में स्थापित करने में लगा हुआ हूॅ, जिससे क्षेत्र की तरक्की व नौजवानों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे।”






