कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह का संचार

ग्रेटर नोएडा:EROS TIMES:   17 नवम्बर 2018 को जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने ’’कमल संदेश बाइक यात्रा’’ के मौके पर ग्रेटर नोएडा के नाॅलेज पार्क में एकत्रित हुये जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहे।

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि ’’हजारों शहीदों ने इस देश को आजाद करने के लिए अपनी कुर्बानियां दी।
इस देश की माटी पर उनका कर्ज है और राष्ट्र को सशक्त व तेजी से आगे बढाने के लिए आज के परिपेक्ष्य में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस देश की आवश्यकता हैं।

इसलिए आगे बढो और उत्साह के साथ 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पुनः लाने के लिए संकल्प लो।
भारत सरकार में केन्द्रीय मंत्री व गौतमबुद्धनगर के लोकसभा सांसद डा0 महेश शर्मा ने भी नौजवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ’’आज हम विश्व की सबसे बडी पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं।

जब हम कार्यकर्ता के साथ जनप्रतिनिधि का दायित्व निभाते हैं तो हमारी जिम्मेदारी ओर बढ जाती है।
भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी हैं, जहां कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री बनने तक का अवसर मिलता है तथा कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़ है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से दादरी से विधायक तेजपाल सिंह नागर, सिकन्द्राबाद की विधायक विमला सोलंकी, खुर्जा के विधायक बिजेन्द्र सिंह , पूर्व सांसद अशोक प्रधान, गौतमबुद्धनगर के लोकसभा प्रभार सतीश शर्मा, लोकसभा संयोजक देवेन्द्र खटाना, जिलाध्यक्ष विजय भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीचंद शर्मा व शिवओम शर्मा, नीरज शर्मा जिला उपाध्यक्ष, डी.के.शर्मा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, सुशील शर्मा जिला उपाध्यक्ष, अरविन्द्र सिंह, प्रशांत वशिष्ठ, विजेन्द्र नागर, विजेन्द्र प्रताप सिंह सोलंकी, चन्द्रमणि भारद्धाज सिंह व अन्नू पंडित आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

  • Related Posts

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

      नई दिल्ली। जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने हालिया विधानसभा चुनावों के नतीजों, बढ़ती महंगाई और देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। संगठन ने कहा…

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    नोएडा: Punjab National Bank (पीएनबी) के नोएडा सर्कल ऑफिस द्वारा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 7 views
    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 10 views
    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 9 views
    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 12 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 13 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली