पर्यावरण के प्रति सजग हुआ समाज, जगह-जगह पौधरोपण

नोएडा:EROS TIMES:  धरा पर जीवन बचाने के लिए नव ऊर्जा युवा संस्था के युवाओं ने नोएडा प्राधिकरण के सहयोग से शनिवार को अनेक जगहों पर पर्यावरण के संतुलन के लिए पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।

इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के लिए संस्था के युवाओं ने 80 पौधे लगाए जिसमें गुलमोहर, नीम, जामुन और शीशम आदि के पौधे लगाए।

पौधरोपण के कार्यक्रम पर्यावरण के प्रति निवासियों ने बढ़ चढ़ कर पौधरोपण किया और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।

इस मौके पर उद्यान विभाग के उप निदेशक राजेंद्र कुमार ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन की सपत्ति हैं, इसे बचाने के लिए सभी आगे आए।

संस्था के संयुक्त सचिव अनमोल सहगल ने कहा कि पर्यावरण का दूषित होना दुनिया की गंभीर समस्याओं में है। इस समस्या का निवारण वृक्ष ही कर सकते हैं।

इस अवसर पर संस्था की तरफ से अतुल चौधरी जी ने कहा कि राजधानी में लोग सही ढंग से सांस तक नहीं ले पा रहे हैं, इसका जिम्मेदार कोई एक नहीं बल्कि हम सब हैं। पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में सरकार का साथ देना चाहिए।

इस मौके पर दीपक कनोजिया, राकेश कुमार, बंटी पंडित, डॉली कुमारी, फिरदौस खान, रितिका कुमारी, सचिन गुप्ता, अक्षय शुक्ला, अर्पित अग्निहोत्री, विपिन तिवारी, एकता सिंह, सलीम खान, वसीम अकरम, राज मंडल, रोहित शर्मा सहित कई युवक व गणमान्य लोग मौजूद थे।

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    फेलिक्स हॉस्पिटल के सहयोग से वीडियो कंसल्टेशन, ई-प्रिस्क्रिप्शन और इमरजेंसी स्वास्थ्य सुविधाओं की शुरुआत नोएडा, 7 अगस्त 2026। घर बैठे सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस