सेवा सदन ने की वरिष्ठ नागरिकों का जन्मदिन मनाने की शुरुवात

नोएडा:EROS TIMES:   सेवा सदन परिवार ने सेवा के क्षेत्र को और विस्तार देते हुवे दिनांक 12.11.2018 से वरिष्ठ नागरिकों का जन्म दिन मनाने की सुरुवात करके यह सिद्ध कर दिया कि जो लोग अपने सम्मपूर्ण जीवन को परिवार व समाज के दायित्वों को पूरा करने में लगा देता है।

अंतिम पड़ाव पर जाकर अपने को असहाय व अकेला महसूस करता है, ऐसे समय में उन्हें भी कुछ मौकों पर यदी हम किसी बहाने हंसने -हंसाने तथा खुश होने का मौका प्रदान कर सकें तो उन्हें बहुत बड़े अवसाद में जाने से बचा सकते हैं।
हमने अपने सेवा सदन के संरक्षक, समाज सेवी, वरिष्ठ नागरिक ,आदरणीय इंजी .रामपाल सिंह का चौहत्तर वा जन्मदिन मनाकर इस पुण्य कार्य की सुरुवात की है।
आप चीफ इंजीनियर इर्रिगेशन उत्तरप्रेदेश सरकार से रिटायर्ड है, बहुत अच्छे समाज सेवी हैं।

सेवा सदन के संरक्षक सदय हैं ,अखिलभारतीय योग संस्थान पतंजलि हरिद्वार के दिल्ली प्रान्त के महामंत्री हैं,सीनियर सिटीजन ग्रेटर नोएडा अस्सोसीएधन के अध्यक्ष का दायित्व पूरा करते हुवे ,पूरा समय देकर योग,व सेवा के कार्यो में चौबीसो घण्टे व्यस्त रहते है ,दिखावा बिल्कुल भी पसन्द नही है, जमीन से जुड़कर कार्य करने में विश्वास करते हैं,ऐसे महान व्यक्तित्व का 74 वा जन्म दिन सेवा सदन ने अपनी पूरी टीम के साथ उनके निवास स्थान ,सीनियर सिटीजन पार्क ग्रेटर नोयडा में मनाया।

इस मौके पर रामपाल सिंह ने बताया कि ,स्वस्थ रहने के लिए लम्बे सांस लेने चाहिए। सामान्य रूप से हम अपने लंग्स का केवल 35 प्रतिशत सांस लेने में इस्तेमाल करते हैं,यदि हम ब्रीथिंग करते हैं, यानी कि लम्बे सांस नाक से लेकर मुहं से बाहर छोड़ते हैं तो हमारे शरीर को ऑक्सीजन अधिक मिलती है , जिससे हमारे शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता का विकास होता है।
जिससे हम कभी बीमार नही पड़ते, मलेरिया बुखार खांसी से बचने के किये यदि हम नीम की पांच कोमल पत्ती, पांच काली मिर्च तथा पांच तुलसी पत्ते सुबह खाली पेट लगातार पांच दिन सेवन कर लें तो पूरे सीजन बुखार जैसी बीमारी पास नहीं आएगी।
सेवा सदन के माध्यम से प्रत्येक वर्ष हजारों लोगों को उपरोक्त चीजें निःशुल्क खिलाई जाती हैं,जो लोग इसे इस्तेमाल करते हैं ये देखा गया है की उन्हें सीजन में वाकई में बुखार नहीं आता।
आपने बताया कि यदि केवल हम रोज ब्रीथिंग पन्द्रह से बीस मिनट तक करलें तो बहुत सारी बीमारियाँ ठीक हो जाती हैं ,ओर अधिक समय तक प्रति दिन करलें तो कैंसर तक में भी लाभ मिलता है ।
इस मौके पर ,सेवा सदन परिवार से के सी गोयल, महा मंत्री चौ मंगल सिंह ,विजय पँवार ,कृश्णा,समाज सेविका समिता सामनता, कविता शर्मा, प्रवीण आर्य,तथा आदरणीय रामपाल सिंह के भाई ,ज्ञानेंद्रपाल सिंह का पूरा परिवार उपस्थित रहा ।

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    फेलिक्स हॉस्पिटल के सहयोग से वीडियो कंसल्टेशन, ई-प्रिस्क्रिप्शन और इमरजेंसी स्वास्थ्य सुविधाओं की शुरुआत नोएडा, 7 अगस्त 2026। घर बैठे सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस