सैफ अली खान ने राधिका आप्टे, रोहन मेहरा और चित्रांगदा सिंह के साथ किया फिल्म ‘बाजार’ का प्रमोशन

दिल्ली:EROS TIMES:   फिल्म इंडस्ट्री में यह ट्रेंड बन गया है कि आप फिल्म का जितना प्रमोशन करेंगे, वह फिल्म उतनी ही हिट होगी और दर्शक उसे देखेंगे।
वहीं देखा जाए तो सैफ लंबे अरसे बाद बॉलीवुड में कमबैक करने जा रहे हैं। हालांकि, आखिरी बार वह फिल्म ’रेस 3’ में नजर आए थे।

इसके बाद अब वह गौरव के. चावला द्वारा निर्देशित फिल्म ’बाजार’ में नजर आने वाले हैं।
इस फिल्म में वह अलग ही किरदार में नजर आएंगे। ‘बाजार’ 26 अक्टूबर को रिलीज होने के लिए तैयार हैं।
ऐसे में राधिका आप्टे के साथ सैफ अली खान इस फिल्म के प्रचार के लिए दिल्ली पहुंचे। उनके साथ पहली बार बड़े परदे पर अवतार ले रहे रोहन मेहरा एवं अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह भी उपस्थित थे।
साकेत स्थित डीएलएफ प्लेस मॉल के सिनेपोलिस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी कलाकारों ने मीडिया के साथ बातचीत करते हुए अपनी फिल्म की खासियत का खुलासा किया।

फिल्म में अपने चरित्र के बारे में बात करते हुए सैफ अली खान ने कहा, ‘मेरा चरित्र एक समृद्ध गुजराती व्यवसायी का है, जो घमंडी और थोड़ा आक्रामक है।
वह पुराने परिवारों का सम्मान नहीं करता है और हमेशा आदेश और परिस्थितियों को चुनौती देना चाहता है।
कह सकते हैं कि यह एक ऐसा कॉरपोरेट बिजनेसमैन है, जो केवल लाभ और धन में रुचि रखता हैं। यानी, वह एक बेहद खतरनाक व्यक्ति है।
मैं कह सकता हूं कि यह मेरे अब तक के करियर की सबसे अच्छी भूमिका में से एक है, इसीलिए मुझे इस फिल्म को करने में वास्तव में बहुत मजा आया और मुझे उम्मीद है कि लोग इस फिल्म को पसंद करेंगे।’

वहीं, अलग-अलग तरह के किरदार निभाने की वजह के बारे में पूछने पर राधिका आप्टे ने कहा, ‘मैं भी अपने करियर में हो रही इस अनूठी चीजों के बारे में सोच रही हूं, और मैं एक बात कह सकती हूं कि जब आप परदे पर विभिन्न पात्रों को चित्रित करते हैं, तो आप निश्चित रूप से अपने जीवन के बहुत सारे रहस्यों से रूबरू होते हैं।

आप अपनी ओर कुछ कहानियों को आकर्षित करते हैं, क्योंकि आपको ऐसे हिस्सों को एक्सप्लोर करना है, जो लोगों के लुभा सके। ऐसा करना मुझे सुकून देता है।’
फिल्म में पदार्पण और उनके अनुभव के बारे में पूछने पर रोहन मेहरा ने कहा, ‘अनुभव तो बहुत ही अचछे रहे, क्योंकि इस प्रोजेक्ट के लिए काम करते समय मेरे लिए कई अविस्मरणीय पल आए।
मेरे लिए सबसे खास क्षण था, जब मैं शूट करने से पहले अन्य कलाकारों से मुलाकात की, क्योंकि मेरे दिमाग में बहुत सारे विचार थे और मैं घबरा रहा था।
लेकिन, इसके बावजूद सभी कलाकारों के साथ काम करना एक अच्छा अनुभव रहा।’ दबाव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, निश्चित रूप से एक नवागंतुक हमेशा दबाव महसूस करता है, लेकिन मैं दबाव को अधिक समय तक हावी नहीं होने देता।’

निखिल आडवाणी, असीम अरोड़ा और परवेज शेख द्वारा लिखित, वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स, क्यटा प्रोडक्शंस, एम्मे एंटरटेनमेंट के बैनर तले विशेष रूप से कॉरपोरेट वर्ल्ड के भीतर की कहानी को पेश करने जा रही फिल्म ‘बाजार’ 26 अक्टूबर को रिलीज होगी।

  • Related Posts

    दिल्ली में सजी शायरी की महफ़िल, ऑल इंडिया मुशायरे के साथ असर देहलवी की किताब ‘आग़ाज़’ का हुआ भव्य विमोचन

      नई दिल्ली, 1 अगस्त 2026। राजधानी दिल्ली की अदबी फिज़ाओं में शुक्रवार की शाम शायरी, ग़ज़लों और साहित्य के नाम रही। जनता की खोज मीडिया ग्रुप, फनकार कल्चर ग्रुप…

    यमुना किनारे बनेगा ‘ऑक्सीजन बैंक’, नोएडा लोकमंच लगाएगा पांच लाख पौधे

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और यमुना नदी के प्राकृतिक स्वरूप को बचाने की दिशा में नोएडा लोकमंच ने एक बड़ी पहल की तैयारी शुरू कर दी है। संस्था ने यमुना किनारे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां