नोएडा:EROS TIMES: श्री नारायण सांस्कृतिक चेतना न्यास के अध्यक्ष राजन कुमार श्रीवास्तव ने शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर गुरु वंदन समारोह का आयोजन होटल क्राउन प्लाजा में किया।
जिसमें मुख्य अतिथि रहे कायस्थ शिरोमणि, राज्य सभा सांसद आर के सिन्हा व संसद के सदस्य रह चुके महेश चंद शर्मा।
गुरु वंदन समारोह के दौरान 70 से अधिक विशेष अध्यापकों ने भाग लिया।
जिसमे प्रोफेसर आर के खंडाल, एमिटी यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर डॉ पी बी शर्मा , मोदी यूनिवर्सिटी के डी के मोदी आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सभी अध्यापकों को सम्मानित किया गया, जिसमें 9 को गुरु वशिष्ठ अवार्ड, 22 को गुरु द्रोणाचार्य अवार्ड, 3 को गुरु विश्वामित्र अवार्ड, 2 को बेस्ट टीचर अवार्ड, 4 को बेस्ट इनोवेटर अवार्ड व 21 को बेस्ट एडुपरेणुर अवार्ड वितरित किये गए।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने समाज मे राजन द्वारा हो रहे समाज सेवा के काम की काफी सराहना की व शिक्षा को लेकर अपने सुझाव रखे।
सभी को वहां आकर व अपने सुझाव साझा करके काफी प्रसन्ता हुई व कहा कि ऐसे कार्यक्रम भविष्य में होते रहने चाहिए।








