प्रदेश के 403 विधानसभाओं में से जेवर में एयरपोर्ट का बनना हमारे लिए गौरव की बात है- धीरेन्द्र सिंह

ग्रेटर नोएडा:EROS TIMES: 01 सितम्बर 2018 को जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने जेवर एयरपोर्ट से सम्बन्धित ग्रामों जैसे रोही, नगला फूल खां, नगला छीतर, किशोरपुर, नगला शरीफ व बनवारीवास में किसानों के मध्य में कहे।
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने किसानों को समझाते हुए कहा कि ’’आपकी विधानसभा का पूरी दुनिया में नाम हो और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का, बेहतरीन सुविधाओं वाला एयरपोर्ट आपके क्षेत्र में बने तथा यह सौभाग्य भी आपको ही मिला कि उत्तर प्रदेश के बाकि शहरों को छोडकर, जेवर में ही इसे बनाये जाने का निर्णय उत्तर प्रदेश सरकार ने लिया।

यह सारी बातें आपके अनुकूल हैं तथा चूक करने की दशा में कहीं ऐसा न हो कि पछताने के अलावा आपके पास कोई विकल्प न बचे। अतः सभी को क्षेत्र व अपनी आने वाली नश्लों का भविष्य ध्यान में रखते हुए, एयरपोर्ट को बनवाये जाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।

रोही में किसानों ने अपने विस्थापन की समस्यायें रखी, जिसे जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने उनकी सुविधानुसार जगह चिन्हित करने व अन्य सभी लाभ दिये जाने का आश्वासन दिया।
बनवारीवास में ग्राम प्रधान त्रिलोक चंद शर्मा के आवास पर एकत्रित किसानों ने सरकार से ओर अधिक लाभ दिलवाये जाने को कहा व मुआवजे के पैसे से अन्यत्र जमीन खरीदे जाने के लिए स्टाम्प शुल्क में छूट का प्रस्ताव रखा, जिस पर जेवर विधायक ने किसानों को पूर्ण आवश्स्त करते हुए कहा कि “जल्द ही सरकार से वार्ता कर, एयरपोर्ट में प्रभावित किसानों को अन्यत्र प्रदेश में कहीं भी भूमि खरीदने पर उन्हें स्टाम्प शुल्क से पूर्णतया मुक्त रखे जाने का भरसक प्रयास किया जायेगा।
ग्राम रन्हेरा, रोही, किशोरपुर, नगला छीतर, नगला शरीफ खां, जहगीरा की झोपडी व बनावारीवास के तकरीबन 159 किसानों ने 32 हैक्टेयर जमीन पर एयरपोर्ट बनाये जाने के लिए सहमति प्रदान की।
इससे पूर्व 1411 किसानों ने 575 हैक्टेयर जमीन देने के लिए सहमति दे चुके हैं।

इस मौके पर भगवान सिंह प्रधान रोही, तेजवीर सिंह प्रधान किशोरपुर, शैलेन्द्र सिंह प्रधान बंकापुर, लालमन सिंह प्रधान चैरोली, त्रिलोकचंद शर्मा प्रधान बनवारीवास, शिवारा के पूर्व प्रधान धर्मेन्द्र सिंह, विजय सिंह प्रधान, हंसराज सिंह, योगेन्द्र सिंह छौंकर, बाॅबी शर्मा, सतीश शर्मा, महेश प्रधान व प्रताप सिंह फौजी, जहूर खांन, निजामुददीन खांन, बल्लन खांन, अफसर खांन, अबरार खांन, हसीन खांन, रूकमुददीन खांन सुम्मर खांन, मंजूर खांन, ताज खां, शौकीन खांन, रफीक खांन व शादाब खांन के अलावा पार्टी के सुशील शर्मा, तारा सिंह प्रधान, योगजीत सिंह, योगेश पौरूष, डा0 चन्दर सिंह, विकास सिंह अनेक लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित