सोनू ठुकराल और टीवी स्टार हिना खान लेकर आए भसूडी

दिल्ली:EROS TIMES: जानेमाने पंजाबी सिंगर सोनू ठुकराल अपने एक और पेप्पी गीत भसूडी के साथ लोगों का मनोरंजन करने के लिए वापस आ गए हैं। इस गीत को 17 जुलाई को रिलीज किया गया है, जिसके टीजर के लिए श्रोताओं की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। खास बात यह कि इस गीत के वीडियो में टीवी सनसनी हिना खान ने ठुमके लगाए हैं, जो इस गाने के साथ सोने पर सुहागा के समान है। अपने इसी गाने के प्रमोशन के सिलसिले में सोनू ठुकराल हिना खान के साथ राजधानी दिल्ली में मौजूद थे। दोनों कलाकारों ने होटल ली मेरिडियन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने इस नए प्रोजेक्ट के बारे में मीडिया के साथ खुलकर बातचीत की।

उल्लेखनीय है कि भसूडी हिना खान के लिए पहला कमर्शियल वीडियो है। इस संबंध में उनहोंने कहा, ‘यह वास्तव में मेरे लिए एक अलग अनुभव था, क्योंकि मुझे पटियाला पहुंचने के दौरान भारी बारिश से जूझना पड़ा था। वह भी तब, जब मैं भयंकर बुखार से पीड़ित थी। लेकिन, भारी बारिश एवं तेज बुखार के बावजूद किसी भी हम पटियाला पहुंच गए।’ अपने अनुभव के बारे में उन्होंने कहा, ‘मैं खुद को परफेक्शनिस्ट नहीं मानती, लेकिन सेट पर सोनू के साथ वाकई बहुत मजा आया था। यह एक अद्भुत अनुभव था, क्योंकि हमने आपस में बेहतरीन केमिस्ट्री बनाई।’ उन्होंने अपनी अन्य परियोजनाओं के बारे में कहा, ‘मेरे पास ‘स्मार्ट फोन’ नामक एक शॉर्ट फिल्म है, जो जल्द ही रिलीज होगी। इसके अलावा मेरे पास कुछ और म्यूजिक वीडियोज हैं, जिन्हें मैंने अभी शूट नहीं की है। हां, यदि कोई टीवी प्रोजेक्ट का ऑफर आया, तो मैं उसे अवश्य स्वीकार करूंगी।’

दूसरी तरफ, हिना के बारे में सोनू ने कहा, मैं टैलेंटेड हिना खान का सबसे बड़ा फैन हूं और मैंने बिग बॉस सीजन 11 में हिना को देखने के बाद ही अपने गीत के वीडियो में उन्हें शामिल करने का मूड बना लिया था, क्योंकि मैं उनके काम को पसंद करता हूं, क्योंकि वह वास्तव में हार्ड वर्कर हैं।’ सोनू ने आगे कहा, ‘हमारा यह गीत अन्य पंजाबी गीतों से बिल्कुल अलग है, क्योंकि हम कारों, सोने-जवाहरात और अन्य लक्जरी सामान नहीं दिखा रहे हैं। यह मूल रूप से एक टपोरी टाइप गीत है जिसमें इन दिनों अन्य सभी पंजाबी गीतों से एक अलग प्लॉट, विषय और कहानी है।

बता दें कि भसूडी एक सनसनीखेज पंजाबी गीत है, जिसका दुनिया भर में के पंजाबी संगीत प्रेमियों को लंबे समय से इंतजार था। सोनू ठुकराल की आवाज से सजे इस गीत को प्रीत हुंडल ले लिखा है, जबकि संगीत भी प्रीत हुंडल का ही है। इसमें रैप पर परधान ने दिया है। रॉबी सिंह ने इसका वीडियो तैयार किया है, जबकि वीडियो की शूटिंग पटियाला में हुई है।

  • Related Posts

    “राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की शोभायात्रा कोई नहीं रोक पाएगा” — भाजपा नेता विकास तोमर

    नई दिल्ली/हापुड़। भाजपा नेता विकास तोमर ने हापुड़ जिले की धौलाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिरोधन से देहरा तक हर वर्ष निकलने वाली महाराणा प्रताप शोभायात्रा को लेकर बड़ा बयान…

    दिल्ली में 15 मई से फिर शुरू होगा ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन, ईवीएमएस ने जताया सरकार का आभार

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में ई-रिक्शा चालकों, निर्माताओं और डीलरों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। दिल्ली सरकार ने 15 मई 2026 से ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को दोबारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    “राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की शोभायात्रा कोई नहीं रोक पाएगा” — भाजपा नेता विकास तोमर

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 13 views
    “राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की शोभायात्रा कोई नहीं रोक पाएगा” — भाजपा नेता विकास तोमर

    दिल्ली में 15 मई से फिर शुरू होगा ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन, ईवीएमएस ने जताया सरकार का आभार

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 8 views
    दिल्ली में 15 मई से फिर शुरू होगा ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन, ईवीएमएस ने जताया सरकार का आभार

    नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तंजीमूल मकातिब की दीनी तालीमी कॉन्फ्रेंस व मजलिस-ए-अज़ा का कामयाब आयोजन

    • By admin
    • May 11, 2026
    • 84 views
    नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तंजीमूल मकातिब की दीनी तालीमी कॉन्फ्रेंस व मजलिस-ए-अज़ा का कामयाब आयोजन

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 15 views
    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 16 views
    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 14 views
    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन