माफियाओं के साथ साथ दुर्घटनाओं मे भी कमी

नोएडा:EROS TIMES: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नोएडा इकाई के एक प्रतिनिधि मंडल ने एसपी ट्रेफिक अनिल झा से की मुलाकात ओर बाज़ारो की समस्याओं से अवगत कराया । जिला अध्यक्ष नरेश कुच्छल ने बताया कि जिस तरह से सेक्टर 18 मार्किट मे ट्रेफिक की व्यवस्था  को दुरुस्त किया जा रहा  है उसी प्रकार मामूरा, हरौला, भंगेल, नयाबांस, निठारी, सलारपुर, होशियारपुर, बरौला, सेक्टर 9 सहित अन्य छोटे बड़े बाज़ारो मे भी व्यवस्था ठीक करने की जरूरत है  । सेक्टर 18 मे जल्द ही मल्टीस्टोरी पार्किंग पूरी तरह से चालू हो जाएगी तब बाजार मे ग्राहको को अधिक सुविधा मिल सकेगी क्योंकि जहाँ ग्राहक पैदल नही चल पा रहे थे वहां आज गाड़ियों को लेकर अपने गंतव्य तक पहुंच पा रहे हैं शहर के वरिष्ठ नागरिकों सहित महिलाओं एवं बच्चों को इस समस्या से राहत मिली है। प्रवक्ता चंद्रप्रकाश गौड़ ने कहा कि ट्रेफिक विभाग द्वारा हो रही लगातार कार्यवाही से शहर मे पार्किंग के नाम पर चलने वाली अवैध उगाही मे काफी कमी आई है और आपराधिक छवि के माफियाओं से शहर को मुक्ति मिली है  इसी तरह हर बाजार मे व्यवस्था लागू होने से शहर के व्यापारियों एवं ग्राहको को काफी राहत मिलेगी जिससे व्यापार मे वृद्धि होगी और शहर साफ सुथरा रहेगा ।  अनिल झा ने कहा कि बाज़ारो मे ट्रेफिक व्यवस्था मे सुधार हेतु व्यापारियों एवं शहर के नागरिकों का योगदान होना अत्यधिक जरूरी है। ट्रेफिक विभाग द्वारा समस्याओ के समाधान हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं विभाग का उद्देश्य शहर को पार्किंग माफियाओं से मुक्त करना एवं आम नागरिक को ट्रेफिक के नियमों का पालन करवाना है जिससे माफियाओं के साथ साथ दुर्घटनाओं मे भी कमी आये । जल्द ही सेक्टर 18 की मल्टी स्टोरी पार्किंग पूरी तरह से चालू हो जाएगी और पार्किंग स्थल तक पहुंचने के लिए इलेक्ट्रिक रिक्शो का इस्तेमाल करने की व्यवस्था भी सुचारू रूप से चालू हो जाएगी जिससे ग्राहकों एवं व्यापारियों को राहत मिलेगी किसी भी व्यवस्था को सुचारू रूप मे लाने मे कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है हम व्यापारियों एवं ग्राहको से आग्रह करेंगे कि थोड़ा संयम से काम लिया जाये व्यवस्थाएं सेक्टर 18 सहित अन्य बाज़ारो एवं मुख्य मार्गों मे भी जल्द ठीक हो जाएंगी।
इस अवसर पर प्रवक्ता चंद्रप्रकाश गौड़, महामंत्री दिनेश महावर, विनोद नामदेव, अध्य्क्ष बाजार व्यापारी कल्याण समिति सुनील यादव, विनोद कुमार सिंह, सुनील कुमार सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे ।

  • Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस