शादी की तैयारी चल रही है कौन से डिज़ाइनर के कपडे पहनेगी-सोनम कपूर

मुंबई:EROS TIMES: सोनम कपूर के लिए तीन डिज़ाइनरों ने शादी के कपड़े तैयार किये हैं।
अनिल कपूर की लाडली सोनम कपूर और उनके ख़ास दोस्त आनंद आहूजा की शादी को लेकर इन दिनों ख़ूब चर्चा है और जैसे जैसे उनकी वेडिंग सेरेमनी की डेट नजदीक आती जा रही है कुछ ख़बरें भी आ गई हैं।

ख़बर है कि सोनम कपूर अपनी फेवरेट डिज़ाइनर अनामिका के ड्रेसेज पहनेंगी l वैसे उनके लिए अबू जानी और संदीप खोलसा ने भी कपड़े तैयार किये हैं और अनुराधा वकील ने लहंगा तैयार किया है।
समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक फैशन डिजाइनर राधवेन्द्र राठौर ने आनंद आहूजा का वेडिंग ड्रेस डिजाइन किया है। बताया जाता है कि कपूर परिवार के कुछ पुरुष भी राधवेन्द्र के ही डिजाइन किये गए अचकन और सूट पहनेंगे।
ये वही राघवेन्द्र राठौर हैं, जिन्होंने साल 2014 में सोनम कपूर स्टारर फिल्म ख़ूबसूरत में फवाद खान के कपड़े बनाये थे। सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात नहीं की। चार साल पहले दोनों की नज़रें चार हुई थीं और उनके बाद से दोनों कई बार सार्वजानिक स्थानों पर दिखे। शादी को लेकर भी पहले सूत्रों के हवाले से ही ख़बरें रही लेकिन बाद में कपूर और आहूजा परिवार ने इसकी पुष्टि की।

दीपिका की गैरमौजूदगी में रणवीर सिंह इस विवाह समारोह में मौजूद होंगे। ख़बर है कि सात मई को होने वाले संगीत में सोनम कपूर के कजिन माँ की तरफ़ से रणवीर सिंह , अपने ख़ास दोस्त और सोनम के चचेरे भाई अर्जुन कपूर के साथ अनिल कपूर के हिट गाने ‘माई नेम इज़ लखन पर परफार्म करेंगे। सोनम की बहनें शनाया, अंशुला और रिया ने अभी तो पार्टी शुरू हुई है और वीरे दी वेडिंग के गाने पर अपनी तैयारी कर ली है।

पैर में फ्रैक्चर होने से पहले फराह खान ने उनके डांस स्टेप्स कोरियोग्राफ भी कर दिए हैं। इस संगीत समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण जाह्नवी कपूर होंगी। अनिल के बड़े भाई बोनी कपूर की बेटी इस संगीत समारोह में अपनी माँ श्रीदेवी के सुपरहिट गानों की मेलोडी पेश करेंगी ।

ख़बर है कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा इस साल अक्टूबर के महीने में हनीमून पर जायेंगे l शादी होते ही सोनम को तुरंत कान फिल्म फेस्टिवल में जाना हैं, जहाँ वो कई वर्षों से रेड कारपेट पर नज़र आई हैं l सोनम वहां अकेले ही जायेंगी l आनंद उनके साथ नहीं होंगे l

सोनम कपूर हमेशा से ही अपने बिंदास अंदाज़ को लेकर फेमस रही हैं। छह साल पहले उन्होंने सिमी ग्रेवाल को ‘इंडियाज़ मोस्ट डिजाईरेबल’ चैट शो में इंटरव्यू दिया था कि वो नहीं चाहतीं कि उनका होने वाला हसबैंड उनके पापा की तरह हो। सोनम ने इसे स्पष्ट करते हुए बताया था कि वो अपने पिता अनिल कपूर से बेहद प्यार करती हैं। लेकिन उनमें वो सारी क्वालिटी है जो उनके पिता में है। दोनों का मिज़ाज काफ़ी मिलता है और इसी कारण वो चाहती हैं कि उनका होने वाला दूल्हा, पापा की तरह न हो कर मम्मी सुनीता की तरह हो।

  • Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस