फिल्म तिशनगी का ट्रेलर और सॉन्ग लॉन्च हुआ

मुंबई:EROS TIMES: जेआर प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले समीर खान निर्देशित और जयंत घोष द्वारा निर्मित फिल्म ‘तिशनगी’ का ट्रेलर और साॅन्ग पिछले दिनों मुंबई में ग्लैमर की चकाचैंध से भरपूर भव्य कार्यक्रम में लाॅन्च किया गया।
यह फिल्म प्यार में धोखा के प्रभाव मिलने के बाद जीवन में क्या होता है और ऐसी स्थिति आने के बाद किसी इंसान के जीवन में क्या परिवर्तन होता है और वह कैसे खुद को संभालता रहता है, को शानदार ढंग से दिखाने का प्रयास करती है।

फिल्म के ट्रेलर और म्यूजिक लाॅन्च के इस कार्यक्रम में आर्यन वैद, समीर खान, ताबिश सुलेमानी, अनुष्का श्रीवास्तव, कावेरी प्रियम, सपना राठौर, मांजर बल्यावी, कैस तनवीर, कालिम खान, गूफी, जयंत घोष जैसे फिल्म और संगीत उद्योग के प्रसिद्ध नाम आकर्षण का केंद्र थे।

इस दौरान फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्देशक समीर खान और निर्माता जयंत घोष ने कहा कि फिल्म की कहानी और इसका मधुर संगीत इसकी यूएसपी है। फिल्म के एलबम में पार्टी साॅन्ग से लेकर रोमांटिक ट्रैक तक है, यानी इसके संगीत में हर आयुवर्ग के श्रोताओं के लिए कुछ-न-कुछ जरूर है। अब हमें दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे एक्टर आर्यन वैद ने कहा कि इस फिल्म की कहानी शानदार है। इसकी स्टार कास्ट बेहतरीन है और सभी कलाकारों ने शानदार काम भी किया है। यही वजह है कि फिल्म अद्भुत बनी है। जब निर्देशक ने मुझे मेरी भूमिका बताई, तो मैं उससे बहुत प्रभावित हुआ। फिल्म के कुछ भाग की शूटिंग मुंबई और कुछ हिस्से की शूटिंग भोपाल में की गई है। मुझे इस फिल्म का हिस्सा होने पर बहुत गर्व है।’

बता दें कि इस फिल्म की स्टार कास्ट में आर्यन वैद और राजपाल यादव के अलावा कायनात अरोड़ा, अनुष्का श्रीवास्तव, कैस तनवीर, कावेरी प्रियम, सपना राठौर आदि शामिल हैं।

  • Related Posts

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में रविवार को गौवंश अखाड़ा द्वारा आयोजित “स्प्रिचुअल कॉन्क्लेव – आध्यात्मिक भारत-2047” में देशभर से आए संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नीति-निर्माताओं और…

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 28 views
    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 24 views
    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 30 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 12 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 14 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम