शूटआउट में बदमाश बलराज भाटी मारा गया

नोएडा:EROS TIMES: नोएडा में सोमवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। दिनदहाड़े भीड़-भाड़ वाले इलाके में हुई इस मुठभेड़ में लगभग 80 राउंड फायरिंग हुई।

इस एनकाउंटर में ढाई लाख का इनामी बदमाश बलराज भाटी का तो खात्मा हो गया, लेकिन उसके दो साथी भागने में कामयाब रहे।

बदमाशों और पुलिस के बीच हुई फायरिंग में एक पुलिस कर्मी, एक बच्चा और एक युवक घायल हो गया. बलराज पर तीन दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं।

बलराज का दिल्ली में और यूपी, हरियाणा और राजस्थान में काफी आतंक था। राहत महसूस कर रही है, इस एनकाउंटर के बाद इन राज्यों की पुलिस भी।
दिल्ली-एनसीआर, यूपी, हरियाणा व राजस्थान पुलिस की आफत बने बदमाश बलराज भाटी को एसटीएफ हरियाणा और नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया।

मुठभेड़ नोएडा के पॉश एरिया सेक्टर-41 में हुई। एसएसपी ने बताया कि बलराज भाटी के नोएडा में मौजूद होने की खबर मिली थी। इसके बाद हरियाणा एसटीएफ, यूपी एसटीएफ और नोएडा पुलिस की टीम ने उसे सेक्टर-41 में बरोला के पास घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया।

बलराज और उसके दो साथी पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने में सफल रहे जबकि वह एक रेस्टोरेंट में छुपकर पुलिस पर फायरिंग करने लगा। इस फायरिंग में पुलिस सिपाही, एक युवक और एक बच्चा गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बलराज भाटी ढेर हो गया।

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया इनामी बलराज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सुंदर गैंग का शातिर सदस्य था। हालांकि सुंदर भाटी फिलहाल जेल में बंद है।

गैंगस्टर सुंदर भाटी का दाहिना हाथ कहा जाने वाला बलराज दिल्ली,एनसीआर में आतंक का पर्याय बन चुका था, साथ ही लोगों के साथ ही कई राज्यों की पुलिस के लिए भी बड़ा सिरदर्द बन चुका था।

बलराज कितना बड़ा कुख्यात बदमाश था, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उस पर दो राज्यों की पुलिस ने ढाई लाख रुपये का इनाम रखा था। इसमें हरियाणा पुलिस और दिल्ली पुलिस की ओर से एक-एक लाख का इनाम रखा गया था।

यू तो ये बदमाश धूसरी जिला बुलंदशहर यूपी निवासी बलराज दिल्ली पुलिस में सिपाही था। वह नौकरी में रहते हुए हत्या के एक मामले में आरोपी बना था। इसके बाद उसकी नौकरी चली गई थी।

उस वारदात के बाद बलराज अपराध की दुनिया में आ गया। उसे कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी का दाहिना अंग माना जाता था। सुंदर जेल में है, मगर उसके गैंग का करता धरता बलराज ही था।

  • Related Posts

    गाजियाबाद का ‘चंडीगढ़’ बन रही वेव सिटी: चौड़ी सड़कें, हरियाली और स्मार्ट लाइफस्टाइल से बदल रही NCR की तस्वीर

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित हो रही हाई-टेक टाउनशिप में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रीन स्पेस और स्मार्ट सुविधाओं पर जोर, घर खरीदारों और निवेशकों के बीच बढ़ रही चर्चा गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर…

    महिला की आजादी से क्यों डरता है समाज? सिमोन द बोउवार के विचार आज भी प्रासंगिक

    पिंजरे में कैद पंछी का गीत: भारत में महिला सुरक्षा का भ्रम लेखिका: देवांशी मंटा और वंशिका सिंह “महिला को पुरुष के संदर्भ में परिभाषित किया जाता है, जबकि पुरुष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला