अंतर्राष्ट्रीय लैंगिक समानता दिवस और आॅक्सी गर्ल चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू

दिल्ली:EROS TIMES: नई दिल्ली, ब्राजील, यूनाइटेड किंगडम, स्लोवेनिया, पाकिस्तान, गुयाना, इथियोपिया, कोरिया गणराज्य, मालदीव जैसे विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सोमवार को राजधानी के विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय लैंगिक समानता दिवस और आॅक्सी गर्ल चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू किए गए।

कार्यक्रम में अलबाबा, अमेजॅन, माइक्रोसॉफ्ट, पीडब्ल्यूसी, पेप्सी जैसे बहुराष्ट्रीय कंपनियों के पेशेवरों के अलावा विश्व संसद और डब्ल्यूएफआईटी जैसे संगठनों के सदस्य भी उपस्थित थे।

भारत में सबसे बड़ा हेल्थकेयर नेटवर्क आॅक्सी, ने इस मौके पर ‘भारत में जन्म लेने वाली हर लड़की के लिए 11,000 की सावधि जमा’ की सुविधा प्रदान करके देश में लैंगिक असमानता की समस्या का मुकाबला करने का समाधान पेश किया।

अंतर्राष्ट्रीय लैंगिक समानता दिवस और आॅक्सी गर्ल चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोग्राम की शुरुआत के मौके पर आयोजित सम्मेलन में ठोस सबूतों और आंकड़ों के माध्यम से हर जगह महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ भेदभाव की व्यापक प्रकृति का प्रदर्शन किया गया।

सम्मेलन में समान आर्थिक अवसरों, लैंगिक मुख्य धारा, महिलाओं के लिए आरक्षण और महिलाओं के विरुद्ध हिंसा जैसी विषयों पर भी चर्चा हुई।

पैनल ने बेटे और बेटियों के बीच बढ़ते अंतराल को कम करने के लिए लैंगिक असमानता और साझा विचारों से संबंधित मुद्दों की जांच भी की।

महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए आवश्यक लिंग आधारित आरक्षण और उपायों के विषय भी उठाए गए।
सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने, उचित प्रथाओं को साझा करने और महिलाओं को उनकी आर्थिक भागीदारी बढ़ाने के लिए सशक्तिकरण की सिफारिशें भी तैयार की गईं।

  • Related Posts

    राज्यसभा सांसद भुवनेश्वर कलिता से सामाजिक कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भेंट, सितंबर में नोएडा में होगा ‘पर्यावरण संरक्षण महा सम्मेलन’

    नई दिल्ली | 29 जुलाई 2026। राष्ट्रहित, पर्यावरण संरक्षण और युवा सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सामाजिक कार्यकर्ता संगठन के प्रतिनिधिमंडल…

    राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने को भारत-भारती की नई पहल, अमिटी विश्वविद्यालय के साथ संयुक्त कार्ययोजना पर मंथन

    नोएडा। युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें सामाजिक परिवर्तन का सक्रिय भागीदार बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन भारत-भारती ने एक महत्वपूर्ण पहल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस