विश्व धरोहर दिवस मनाएगा एपिक टीवी 18 अप्रैल को

इंडिया:EROS TIMES: हमारे सामूहिक धन-मूल्य, यानी धरोहर को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए यूनेस्को की एक पहल के तौर पर हर साल 18 अप्रैल को ‘विश्व धरोहर दिवस’ मनाया जाता है।

इसी पहल को जेहन में रखकर भारत के एकमात्र हिंदी भाषा इन्फोटैनेटेन चैनल ‘एपिक’ 18 अप्रैल की दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक खास कार्यक्रम ‘विरासत’ का प्रसारण करेगा। इस कार्यक्रम की रूपरेखा ऐसी बनाई गई है, जिसके जरिये दर्शक घर बैठे ही देश की कुछ चुनिंदा एवं सबसे प्रतिष्ठित विरासत स्थलों की यात्रा कर सकेंगे।

इस कार्यक्रम के संबंध में अपने विचार साझा करते हुए एकांत के एंकर और एपिक टीवी के कंटेंट हेड अकुल त्रिपाठी ने कहा, ‘हमारी ऐतिहासिक विरासत अमूल्य है और इसका न केवल संरक्षण जरूरी है, बल्कि इसका व्यापक स्तर पर विस्तार भी बेहद आवश्यक है।

यह एक्सपोजर एक ऐसी समझ और प्रस्तुति के साथ होना चाहिए, जो न सिर्फ शिक्षा दे, बल्कि हमारे पूर्वजों के प्रति हमारे संबंधों एवं हमारी भावनाओं को भी महसूस कर सके। हम इस विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर अपने इसी प्रयास के साथ आगे बढ़ने के लिए लिए प्रतिबद्ध हैं।’

देश की महान वास्तुकला की कल्पना ही आने आप में कला और विज्ञान का एक आकर्षक सम्मिश्रण है।

प्रभावशाली और विस्मयकारी तरीकों से डिजाइन किए गए पुरातात्विक भवनों एवं गुंबदों की प्रतिस्थापना ही भारत की महान वास्तुकला का उदाहरण है।

एपिक ओरिजिनल के तहत वास्तुकला के चमत्कारों की खोज पर आधारित ‘संचरना’ में ऐसे ही कारनामों के साथ खगोलीय चमत्कारों से इस विश्व धरोहर दिवस पर रूबरू कराएंगी शो की मेजबान वैभवी उपाध्याय।

इसके अलावा अकुल त्रिपाठी द्वारा लिखित ‘एकांत’ भी एक प्रसिद्ध यात्रा श्रृंखला है, जो दर्शकों को भारत के अनदेखे ऐतिहासिक स्थानों की यात्रा पर ले जाती है।

हम्पी के खंडहर, नालंदा के अंतरराष्ट्रीय शिक्षण केंद्र, कुंबलगढ़ का विशाल किला के साथ और भी बहुत अधिक दिलचस्प जगहों की अनकही कहानियां ‘एकांत’ के एपिसोड में फिर से देख सकते हैं।

  • Related Posts

    राज्यसभा सांसद भुवनेश्वर कलिता से सामाजिक कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भेंट, सितंबर में नोएडा में होगा ‘पर्यावरण संरक्षण महा सम्मेलन’

    नई दिल्ली | 29 जुलाई 2026। राष्ट्रहित, पर्यावरण संरक्षण और युवा सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सामाजिक कार्यकर्ता संगठन के प्रतिनिधिमंडल…

    राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने को भारत-भारती की नई पहल, अमिटी विश्वविद्यालय के साथ संयुक्त कार्ययोजना पर मंथन

    नोएडा। युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें सामाजिक परिवर्तन का सक्रिय भागीदार बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन भारत-भारती ने एक महत्वपूर्ण पहल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 7 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 9 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस