फिल्म इश्क तेरा सच्ची घटना पे आधारित

दिल्ली:EROS TIMES: शाहरुख खान की फिल्म ‘अशोक’ से बॉलीवुड में अपना करियर शुरू करने वाली अभिनेत्री ऋषिता भट्ट लंबे गैप के बाद एक फिर बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। 20 अप्रैल को रिलीज होने जा रही एक बिखरे मन वाली महिला एवं टूटे दिल वाले इंसान के बीच की रियल स्टोरी पर बेस्ड साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘इश्क तेरा’ में ऋषिता भट्ट एक बेहद चुनौतीपूर्ण किरदार में दिखेंगी। इसी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में इसकी स्टार कास्ट अभिनेत्री हर्षिता भट्ट और मोहित मदान बुधवार को राजधानी के दिल कहलाने वाले कनाॅट प्लेस स्थित मल्टीप्लेक्स पीवीआर पहुंचे और वहां मीडिया से रुबरू हुए।

बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक जोजो डिसूजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म एवं इसमें अपने किरदार के बारे में ऋषिता ने बताया, ‘यह फिल्म स्प्लिट पर्सनैलिटी की कहानी है, जिसमें मैंने कल्पना और लैला नामक दो युवतियों का कैरेक्टर प्ले किया है। स्प्लिट पर्सनैलिटी की कहानी पर आधारित ये किरदार मेरे लिए बेहद चैलेंजिंग थे। इसमें एक राज भी है, जो फिल्म के अंत तक कायम रहता है।’ ऋषिता ने कहा, ‘इश्यु बेस्ड यह फिल्म आम जिंदगी में डिसऑर्डर की कहानी बयां करती है। ऐसे रोल को करना बेहद मुश्किल काम था। कई बार मुझे एक किरदार से दूसरे किरदार में शिफ्ट करने के लिए काफी दिक्कतें आती थीं। मुझे थोड़ी सांस लेनी पड़ती थी। हालांकि मैंने साइकॉलजी पढ़ी है, इसलिए इस किरदार को समझ सकी। फिल्म की स्टोरी राइटर दीक्षा सिंह ने एक रियल लाइफ से इंस्पायर होकर इसकी कहानी लिखी है। मुझे लगता है कि दर्शकों के लिए यह फिल्म एक अनोखा तोहफा होगी।’

दूसरी ओर, मोहित मदान ने अपने अनुभवों का खुलासा करते हुए कहा, ‘उम्मीद है कि लोग इस फिल्म को पसंद करेंगे, क्योंकि यह एक कंटेंट आधारित फिल्म है और हमारी फिल्म इंडस्ट्री में इस विषय को अब तक बहुत ज्यादा हाईलाइट नहीं किया गया है। यह बात हमारी फिल्म के पक्ष में जाती है और इसीलिए मैं आशा करता हूं कि इसे लोगों की भरपूर सराहना हासिल होगी। इस फिल्म में काम करने का हमारा अनुभ्व भी बेहद अच्छा रहा, क्योंकि हमने पूरी एकजुटता के साथ इसमें अपना योगदान दिया है, फिल्म का सेट बहुत अच्छा था और सारे कलाकारों के बीच एक बेहतरीन ट्यूनिंग भी थी। इसलिए कुल मिलाकर यह एक अद्भुत अनुभव था।’

बिग बैनर एंटरटेनमेंट और मीडिया एलएलपी द्वारा प्रस्तुत एवं 20 अप्रैल को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘इश्क तेरा’ में ऋषिता भट्ट एवं मोहित मदान के अलावा ईरानी एक्टर मोहन तराने, शहबाज खान, अमन वर्मा, गणेश यादव, मनोज पहवा आदि की भी अहम भूमिकाएं हैं। गीतकार मनोज यादव, दिनकर शिर्के, अमोघ बाला के लिखे गीतों को संगीत से संगीतकार स्वपनिल एच. दिग्डे ने सजाया है, जबकि इन गीतों को सोनू निगम, श्रेया घोषाल, सिद्धार्थ महादेवन और सुनिधि चैहान ने स्वर दिया है।

  • Related Posts

    दिल्ली में सजी शायरी की महफ़िल, ऑल इंडिया मुशायरे के साथ असर देहलवी की किताब ‘आग़ाज़’ का हुआ भव्य विमोचन

      नई दिल्ली, 1 अगस्त 2026। राजधानी दिल्ली की अदबी फिज़ाओं में शुक्रवार की शाम शायरी, ग़ज़लों और साहित्य के नाम रही। जनता की खोज मीडिया ग्रुप, फनकार कल्चर ग्रुप…

    यमुना किनारे बनेगा ‘ऑक्सीजन बैंक’, नोएडा लोकमंच लगाएगा पांच लाख पौधे

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और यमुना नदी के प्राकृतिक स्वरूप को बचाने की दिशा में नोएडा लोकमंच ने एक बड़ी पहल की तैयारी शुरू कर दी है। संस्था ने यमुना किनारे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 10 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस