वरुण धवन पहुंचे लक्ष्मीबाई कॉलेज

दिल्ली:EROS TIMES: बी टाउन के प्रतिभाशाली और सुंदर अभिनेता वरुण धवन की आगामी फिल्म ‘अक्टूबर’, जो 13 अप्रैल को रिलीज होगी, के प्रमोशन का कोई भी मौका वरुण नहीं छोड़ रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने दिल्ली के अशोक विहार-3 स्थित लक्ष्मीबाई कॉलेज का दौरा किया और छात्रों के साथ फिल्म को लेकर बातचीत की। वरुण को काॅलेज में देख कर उनकी महिला प्रशंसक तो मानो पागल ही हो गए। कह सकते हैं कि हर कोई उनके आकर्षण की गिरफ्त में फंसा हुआ था।

छात्रों के साथ बातचीत में वरुण ने अपनी फिल्म के बारे में बताया कि ‘अक्टूबर’ केवल एक लव स्टोरी नहीं है, बल्कि प्रेम के बारे में एक स्पेशल कहानी है। उन्होंने हर किसी से यह फिल्म देखने की अपील की। यह फिल्म पूरी तरह से दिल्ली के द्वारका, कनाट प्लेस, नई दिल्ली और दक्षिण दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में शूट की गई है।

उल्लेखनीय है कि फिल्म ‘अक्टूबर’ में वरुण डेन नामक युवक का किरदार निभा रहे हैं, जो एक होटल में हाउस कीपिंग का काम करता है। बनिता संधु, जो इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं, वह स्यूली नाम की लड़की की भूमिका निभा रही हैं और इसी होटल में काम करती हैं। अचानक फिल्म की कहानी एक ऐसा मोड़ लेती है कि डेन और स्यूली की जिंदगी बदल जाती है। फिल्म में गीतांजलि राव भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी। रॉनी लाहिड़ी और शील कुमार द्वारा सह-निर्मित, जूही चतुर्वेदी लिखित, शूजित सरकार निर्देशित ‘अक्टूबर’ 13 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।

  • Related Posts

    दिल्ली में सजी शायरी की महफ़िल, ऑल इंडिया मुशायरे के साथ असर देहलवी की किताब ‘आग़ाज़’ का हुआ भव्य विमोचन

      नई दिल्ली, 1 अगस्त 2026। राजधानी दिल्ली की अदबी फिज़ाओं में शुक्रवार की शाम शायरी, ग़ज़लों और साहित्य के नाम रही। जनता की खोज मीडिया ग्रुप, फनकार कल्चर ग्रुप…

    यमुना किनारे बनेगा ‘ऑक्सीजन बैंक’, नोएडा लोकमंच लगाएगा पांच लाख पौधे

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और यमुना नदी के प्राकृतिक स्वरूप को बचाने की दिशा में नोएडा लोकमंच ने एक बड़ी पहल की तैयारी शुरू कर दी है। संस्था ने यमुना किनारे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 10 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस